• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों का यौन शोषण कर पॉर्न वीडियो बनाकर बेचने वाला जेई कोरोना पॉजिटिव

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
child abuse case

child abuse case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों के साथ यौन शोषण कर उनका पोर्न वीडियो बनाकर देश-विदेश में बेचने के आरोप जेई रामभवन सोमवार की शाम कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई है।

बांदा जेल के जेल उपाधीक्षक विश्वेश्वर प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि “बाल यौन शोषण मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग (पंचम) चित्रकूट के जेई रामभवन की सोमवार देर शाम आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।”

उन्होंने बताया कि “जेल लाते समय 18 नवंबर को जिला अस्पताल में की गयी जेई की जांच की रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन जेल में 20 नवंबर को दोबारा आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। वह जेल में अकेला संक्रमित है और जेल के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।” आज अदालत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड अर्जी पर सुनवाई होनी है।

CBI ने 50 बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप में जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, सैक्‍स टॉयज बरामद

पॉक्सो अदालत में विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह ने कहा कि “बंदी के संक्रमित पाए जाने की स्थिति में रिमांड दिए जाने की कम ही उम्मीद है। सीबीआई उसकी रिपोर्ट निगेटिव होने का इंतजार कर सकती है या फिर जांच रिपोर्ट संदिग्ध होने की दशा में कोरोना जांच की पुनः मांग कर सकती है, क्योंकि जेल भेजते समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।” उन्होंने कहा कि “यदि सुनवाई के दौरान अदालत रिमांड अर्जी मंजूर भी कर ले तो सीबीआई उसे निगेटिव होने तक ‘लेने से इनकार’ भी कर सकती है।”

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, SDM को बनाया तहसीलदार

गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण मामले में जेई रामभवन को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर उसे 18 नवंबर को बांदा की पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया था। इस समय जेई 30 नवंबर की अवधि तक न्यायिक हिरासत में जेल में है। सीबीआई टीम ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया उसके पास से 8 लाख रुपये, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से संबंधित लैपटॉप, वेबकैम और वीडियो स्टोर करने की डिवाइस बरामद हुई थी।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीते 10 साल में बांदा, चित्रकूट में 50 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और विदेशों तक में बेचा है। सीबीआई के मुताबिक रामभवन ये वीडियो देश और विदेशों में कई लोगों को बेचता था।

Tags: cbiirrigation departmentJunior engineerSex Toyssexual exploitationup newsUttar Pradesh Irrigation Departmentउत्तर प्रदेश सिचाई विभागजूनियर इंजीनियरयौन शोषणसिंचाई विभागसीबीआईसैक्‍स टॉयज
Previous Post

Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

Next Post

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
tejbahadur 24

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

Bamboo Plant

घर में रखें ये प्लांट, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी

18/02/2026

पुतिन पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में लगे जवान सस्पेंड, कई गिरफ्तार

15/09/2022
shahi masjid idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर लगा लाउडस्पीकर बंद, भजनों की आवाज भी हुई धीमी

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version