• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM-YUVA योजना के तहत प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख दे रहा UPICON

Writer D by Writer D
07/01/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
CM-YUVA Yojana

CM-YUVA Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना ( CM-YUVA Yojana) के माध्यम से राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पहल में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (UPICON) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह योजना न केवल युवाओं को उनके व्यवसायिक सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है, बल्कि राज्य के छोटे व्यवसायों और उद्यमशीलता को भी बढ़ावा दे रहा है।

CM-YUVA योजना के तहत, UPICON ने उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत मंडल स्तर पर 17 अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट और वित्तीय विशेषज्ञों को नियुक्त किया जा रहा है जिसमें से 15 मंडल में ये विशेषज्ञ उद्यमियों को उनके व्यवसाय के हर चरण में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। ये विशेषज्ञ न केवल व्यवहार्यता अध्ययन और बाजार विश्लेषण करते हैं, बल्कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार करते हैं, जो उद्यमियों के लिए सफलता का स्पष्ट खाका प्रदान करती है।

उद्यमियों को मिल रही वित्तीय मदद और मार्गदर्शन

CM-YUVA योजना के तहत, UPICON प्रमुख बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में रिटायर्ड बैंकर्स की तैनाती की जा रही है, जो वित्तीय सहायता के लिए लाभार्थी और बैंक के बीच समन्यवय स्थापित कर नए उद्यमियों की सहायता करेंगे। अभी तक 50 जिलों में बैंकर्स की तैनाती कर दी गई है। छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए यह योजना एक मजबूत आधारशिला की तरह काम कर रही है। युवा उद्यमियों को उनकी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ व्यवहारिक और तकनीकी मदद भी दी जा रही है। इसके लिए इन बैंकर्स के पास 300 से अधिक प्रोजेक्ट की प्रोफाइल तैयार है, आगे इसे बढ़ाकर 1000 प्रोजेक्ट प्रोफाइल तैयार करना है।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं UPICON के चेयरमैन आलोक कुमार ने CM-YUVA योजना के तहत ई-कॉमर्स, हरित प्रौद्योगिकी, और डिजिटल सेवाओं जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में नए युग के लघु व्यवसाय के लिए प्रोजेक्ट प्रोफाइल तैयार करने पर जोर दिया है। इन नवाचार आधारित परियोजनाओं का उद्देश्य युवाओं को तेजी से बढ़ते उद्योगों में अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार करना है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मिल रहा एक समान लाभ

CM-YUVA योजना न केवल शहरी क्षेत्रों, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। इससे राज्य के युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना को प्रबल किया जा रहा है। UPICON के प्रयासों ने उद्यमिता को एक नई दिशा दी है। यह संस्था खुद को एक उत्प्रेरक के रूप में स्थापित कर रही है, जो युवाओं को नवाचार और सशक्तिकरण के साथ उनके व्यवसाय को विकसित करने में मदद करती है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं इसमें डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों को भी लाभ मिल रहा है। नए व युवा उद्यमी https://msme.up.gov.in पर विजिट कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में उद्यमिता का सुनहरा भविष्य तैयार कर रही योगी सरकार

UPICON की यह पहल उत्तर प्रदेश को एक उद्यमशीलता केंद्र के रूप में विकसित करने की ओर अग्रसर है। वित्तीय और तकनीकी सहायता से लेकर विस्तृत परियोजना रूपरेखा तैयार करने तक, यह योजना उद्यमियों को उनकी व्यावसायिक यात्रा में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

HMPV से चीन में हाहाकार, वुहान में स्कूल बंद

CM-YUVA योजना और UPICON की यह सहभागिता न केवल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि राज्य के समग्र आर्थिक विकास को भी गति दे रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही उद्यमशीलता और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

Tags: CM-YUVA Yojnaup newsYogi News
Previous Post

HMPV से चीन में हाहाकार, वुहान में स्कूल बंद

Next Post

संगम घाट, पांटून पुलों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता, हर थाने में हेल्प डेस्क और 8,694 महिला बीटें

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Next Post
Maha Kumbh

संगम घाट, पांटून पुलों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान

यह भी पढ़ें

IPL 2024 Auction

IPL Auction: आज खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, यहां देखें नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग

19/12/2023
cm yogi

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव से शहीद स्मारकों को मिला नव जीवन : सांसद कमलेश 

04/02/2021
cold

सर्दियों में इन चीजों का अधिक सेवन करने से हो सकता है सर्दी- जुकाम

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version