• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 दिनों से अनशन कर रहे किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक

Writer D by Writer D
15/01/2025
in पंजाब
0
Jagjit Singh Dallewal

Jagjit Singh Dallewal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में पिछले 50 दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इस बीच आज यानी कि बुधवार से काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था आज से आमरण अनशन शुरू करेगा।

दोपहर दो बजे से आमरण अनशन शुरू होगा, इस दौरान सभी किसान काले कपड़े पहनकर पुलिस बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्वक बैठेंगे। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ ये आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का यह अनशन खनौरी सीमा पर होगा। इसको लेकर किसान नेताओं ने कहा कि किसान बहुत भावुक हैं, और उनका मानना है कि वे डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) के बलिदान से पहले अपना बलिदान दे देंगे।

अनशन को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। आज किसानों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है। सबकी नजरें एक तरफ किसानों के अनशन पर और दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं।

किसान नेता डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) की हालत नाजुक

किसान नेता डल्लेवाल पिछले 50 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें पानी पीने में भी कठिनाई हो रही है। डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी सेहत हर दिन बिगड़ती जा रही है।

किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से भूख हड़ताल कर रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पर बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

उनके साथ किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर डल्लेवाल को अनशन के दौरान कुछ होता है तो सरकार हालात नहीं संभाल पाएगी। इसके पहले खुद डल्लेवाल पंजाब सरकार के मंत्रियों को खरी खोटी सुना चुके हैं।

Tags: delhi newsfarmer protestJagjit Singh DallewalKisan andolanNational news
Previous Post

स्वस्थ महाकुम्भ: श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन

Next Post

‘…. इसलिए AAP के साथ खड़े है’, अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाया आईना

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
पंजाब

पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम से 5.10 लाख श्रद्धालुओं को लाभ

18/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'.... इसलिए AAP के साथ खड़े है', अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाया आईना

यह भी पढ़ें

Indian Premier League

राजस्थान रॉयल्स को मिली टूर्नामेंट में पहली हार

01/10/2020
Rhea Chakraborty

सुशांत को महेश भट्ट की सलाह पर डॉक्टर के पास ले जाती थीं रिया चक्रवर्ती

10/08/2020
Pakoras

इस बार बारिश बनाएं ये नए तरह के पकौड़े, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version