• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: मुख्यमंत्री

गो आश्रय स्थलों में सीसीटीवी लगाये जाएं: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
19/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CCTVs should be installed in cow shelters: CM Yogi

CCTVs should be installed in cow shelters: CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गोवंश के लिए हरे चारे की अधिकाधिक उपलब्धता के लिए किसानों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रेरित करने के लिए गोष्ठी का आयोजन भी किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि किसानों से हरा चारा खरीद कर गोशालाओं को उपलब्ध कराया जाए, इससे किसानों की आय में वृद्धि भी होगी। उन्हाेंने कहा कि जिले में हरे चारे की खपत का आंकलन किया जाए। इसके बाद मांग के अनुसार हरे चारे के उत्पादन के लिए किसान और एफपीओ से संपर्क किया जाए। इस दौरान किसानों को हरे चारे के उत्पादन के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हे उचित रेट भी दिया जाए। इससे हरे चारे के उत्पादन के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा। साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी जाए।

सीएम (CM Yogi) ने अधिकारियों को भूसे और हरे चारे के लिए वेयरहाउस बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मकई, ज्वार, बाजरा और बरसीम आदि हरा चारा तीन से चार माह चल जाता है। ऐसे में इसके लिए वेयरहाउस बनाएं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिये ताकि उसकी प्रापर मॉनीटरिंग हो सके।

उत्तराखंड में 26 जनवरी से लागू हो जाएगा UCC, धामी सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गो आश्रय स्थलों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाने, सड़क किनारे स्थित ग्रामों के पशुपालकों के गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी लगाने, ग्रीष्म एवं शीत ऋतु से बचाव के लिए पफ पैनल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। वहीं, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी इन स्थलों का तय अंतराल पर निरीक्षण करते रहें। सभी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर केयरटेकर की तैनाती होनी चाहिए और इनके कार्यों का सतत अनुश्रवण भी किया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर छायादार वृक्ष लगाए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अच्छी व्यवस्था के लिए नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग भी सहयोग करे।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

उत्तराखंड में 26 जनवरी से लागू हो जाएगा UCC, धामी सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

Next Post

दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

23/04/2026
CP Radhakrishnan was welcomed by CM Dhami and the Governor
राजनीति

उपराष्ट्रपति पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

23/04/2026
Murshidabad Violence
Main Slider

West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

किसी की भी जमीन पर न होने पाए दबंगों का कब्जा : सीएम योगी

23/04/2026
Next Post
massive fire

दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

WHO ने कोरोना कंट्रोल करने के ‘यूपी मॉडल’ की तारीफ, सीएम योगी ने कही ये बात

18/11/2020
Take a pledge to save lives by donating blood: Dr. Kajli Gupta

स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवन बचाने का लें संकल्प: डॉ कजली गुप्ता

09/01/2026
उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन Now candidates can file online nomination

बिहार विधानसभा चुनाव में ‘टूथ पिक’ से दबेगी ईवीएम बटन

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version