• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे योगी

Writer D by Writer D
19/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई। इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने न सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया, बल्कि मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। महाकुंभ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान में किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है।

मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है। आग सबसे पहले गीता प्रेस के टेंट में लगी, जिसके बाद उसके आसपास के 10 टेंट उसकी जद में आ गए। उन्होंने बताया कि किसी अखाड़े के टेंट में आग नहीं लगी है।

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, फट रहे सिलेंडर; मची अफरा-तफरी

पीटीआई ने अखाड़ा पुलिस स्टेशन इंचार्ज भास्कर मिश्रा के हवाले से बताया कि महाकुंभ के सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी और आगजनी की इस घटना में 18 टेंट जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ देर की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग की घटना में किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचने की खबर फिलहाल नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से यह आग लगी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया।

Tags: cm yogi
Previous Post

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, फट रहे सिलेंडर; मची अफरा-तफरी

Next Post

महाकुंभ में आग की घटना के बाद PM मोदी ने CM योगी से की बात, बोले- दोबारा न हो ऐसी घटना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Next Post
modi-yogi

महाकुंभ में आग की घटना के बाद PM मोदी ने CM योगी से की बात, बोले- दोबारा न हो ऐसी घटना

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

31/07/2023
cyber crime

रेलवेकर्मी के खाते से जालसाजों ने उड़ाए पचास हजार रुपए, पड़ताल में जुटी साइबर सेल

02/03/2021
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव : अखिलेश सिंह बोले- महागठबंधन में सीट बंटवारे पर निर्णय शीघ्र

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version