• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश व देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश व देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिका है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत उत्तराखंड में पैदा हुए थे। वे देश के गृह मंत्री बने और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे भी उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा की। नारायण दत्त तिवारी भी उत्तराखंड की देन हैं, जिन्होंने यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का विजन दिया था। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, द्वितीय सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उत्तराखंड की देन हैं। ऐसी अनेक विभूतियों और देश की सुरक्षा के लिए जवानी लगाने वाले अनेक बहादुर नौजवान भी उत्तराखंड की देन हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह बातें पर्वतीय महापरिषद की तरफ से आयोजित उत्तरायणी कौथिग 2025 मेले के समापन समारोह में कहीं। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। अपनी परंपरा व संस्कृति को बनाए रखने के लिए उन्होंने पर्वतीय महापरिषद को साधुवाद दिया।

सम-विषम परिस्थितियों में भी उल्लास से आयोजित होता है पर्व

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ व अन्य क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग सम-विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने विरासत और पर्व को उल्लास से आयोजित करते हैं। पर्वतीय महापरिषद पिछले दो दशक से अधिक से यह कार्यक्रम कर रही है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक प्रतियोगिताएं भी होती हैं।

विरासत को हम विस्मृत नहीं कर सकते

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि देश व समाज के लिए कुछ करने वाले पर्वतीय समाज की विभूतियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस बार भगत सिंह कोश्यारी का सम्मान किया गया है। उन्होंने उप्र में भी काम किया। मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूप में भी उनके पास काम करने का अनुभव है। वे सहजता और सरलता के लिए जाने जाते हैं। उनका पूरा जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा। सीएम ने कहा कि हम अपनी विरासत को विस्मृत नहीं कर सकते, इसलिए सैनिकों व शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम पर्व व त्योहारों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं तो दूसरी तरफ अमर शहीदों का स्मरण करते हुए महापुरुषों की जयंती या अन्य विशिष्ट घटना को केंद्र में रखकर आयोजनों के साथ जुड़ते हैं।

लोककथाओं, लोकगाथाओं, लोकसंस्कृति से होता है वृहद भारत का दर्शन

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री जी के करकमलों से अयोध्या में प्रभु रामलला फिर से अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हुए थे। यह भी विरासत की परंपरा है। भगवान राम की विरासत 500 वर्ष बाद अयोध्या में विराजमान हो पाई। आपकी लोकगाथा, लोक परंपरा, लोक साहित्य, लोकगायन, लोक संस्कृति उसी विरासत को आगे बढ़ाती है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि ध्येय एक ही है-भारत को मजबूत बनाना। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना। एक भारत-श्रेष्ठ भारत लोकगायन, लोकसंस्कृति, लोककथाओं, लोकगाथाओं के प्रवाह के साथ निकलता है, जिसका दर्शन हम वृहद भारत के रूप में करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनैट मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद जोशी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महासचिव महेंद्र सिंह रावत, पार्षद प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

मौनी अमावस्या के लिए किए जा रहे मकर संक्रांति से भी वृहद इंतजाम

Next Post

‘छोटे सरकार’ के काफिले पर 60-70 राउंड की फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
Next Post
Anant Singh

'छोटे सरकार' के काफिले पर 60-70 राउंड की फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप

यह भी पढ़ें

सर्दी में शरीर को गर्माहट देता है गुड़, जानिए सेहत के लिए बेहतरीन फायदे

05/01/2021
दीपोत्सव

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

12/11/2020
arrested

अवैध असलहों के जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version