• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के छह लोगों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

Writer D by Writer D
23/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक अवधशिल्प ग्राम में होगा। इसके साथ ही महाकुम्भ के सेक्टर-7, नोएडा शिल्पग्राम समेत सभी 75 जनपदों में भी विविध आयोजन होंगे। लखनऊ में होने वाले मुख्य महोत्सव में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ है। इस बार छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान (Uttar Pradesh Gaurav Samman) प्रदान किया जाएगा।

लोकभवन सभागार में मीडिया से मुखातिब संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ रखी गई है। सभी विभागों द्वारा उसी थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो आदि होंगे। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन होगा।

विरासत व विकास पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी

विरासत व विकास पर अलग-अलग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विरासत पर लगाई गई प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन प्रसंग आदि से दर्शक अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार वल्लभ भाई पटेल, हमारा संविधान व हमारा स्वाभिमान आदि पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सफल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 75 जनपदों के ओडीओपी, कला शिल्प की प्रदर्शनी, फूड कोर्ट में विभिन्न अंचलों का स्वाद ले सकेंगे।

पर्यटन दिवस पर भी होंगे विविध आयोजन

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 25 जनवरी को विभाग की तरफ से युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों द्वारा पेंटिंग, रील्स, पर्यटन प्रदर्शनी आदि लगाई जाएगी। आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन पर आधारित लघु फिल्म व युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों की गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की जाएगी। 26 जनवरी को संस्कृति, कला जगत से जुड़ी हस्तियों को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

इन छह लोगों को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान (Uttar Pradesh Gaurav Samman) 

विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान (Uttar Pradesh Gaurav Samman) मिलेगा। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल (भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि), वृंदावन मथुरा के (उद्यमी-पर्यावरणविद) हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा (कृषि-दलित उद्यमी), बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के ही कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) व बहराइच के डॉ जय सिंह (केला उत्पादन) को मिलेगा।

Tags: up foundation dayUttar pradesh diwasUttar Pradesh Foundation DayUttar Pradesh Gaurav Samman
Previous Post

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी

Next Post

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
CM Yogi entered the fray for Delhi assembly elections

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

यह भी पढ़ें

Anita Hasanandani

ईशान खट्टर की शर्टलेस फोटो पर अनन्या पांडे ने किया ये कमेंट

11/10/2020
PM Modi

‘आज आदिवासी भाई-बहनों के बीच रहूंगा’, बस्तर में दौरे से पहले आया पीएम मोदी का ट्वीट

08/04/2024
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति बहवान के मुगल गार्डेन का बदलने पर कही ये बात

29/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version