• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

रैली ने आम जनमानस को दिया स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ का संदेश

Writer D by Writer D
24/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Swachhta Jagruk rally

Swachhta Jagruk rally

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य के साथ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ (Swachh & Plastic Free Maha Kumbh) बनाने का संकल्प यूपी की योगी सरकार ने लिया है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर बनाये गये स्वच्छ कुम्भ कोष (Swachh Kumbh Kosh) से लगभग 15000 स्वच्छताकर्मी और 1800 से अधिक गंगा सेवा दूत महाकुम्भ में पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ बना रहे हैं। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) निकाली गई। इसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूत और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने लिया हिस्सा

स्वच्छ और स्वस्थ्य महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने की दिशा में मेला क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) निकाली गई। रैली मेला प्राधिकरण की सैनिटेशन टीम ने निकाली, जिसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने भाग लिया। ‘स्वच्छता जागरुकता रैली’ का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना और मेला क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना था l

रैली (Swachhta Jagruk Rally) मेला क्षेत्र सेक्टर 1 के काली मार्ग – जवाहर लाल नेहरू मार्ग तिराहे से शुरू होकर लाल मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, संगम वापसी मार्ग , अक्षय वट मार्ग होते हुए सेक्टर 3 के संगम नोज पर समाप्त हुई l

स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक

स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) में गंगा सेवा दूत स्वच्छता संदेश लिखे पोस्टर बैनर लिये चल रहे थे। साथ ही एक स्वर में स्वच्छता संदेशों के नारे लगा रहे थे। स्वच्छ महाकुम्भ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ में आम जन की सहभगिता बढ़ाने, शौचालयों व कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही महाकुम्भ मेले में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को प्रयोग न करने का भी संदेश दिया गया।

मौनी अमावस्या पर विशेष इंतजाम, संगम नोज पर भीड़ नियंत्रित करने को उठाए जाएंगे कदम

रैली के संचालक एसडीएम आशुतोष ने बताया कि समय-समय पर मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में इस तरह स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जा रही है जो श्रद्धालुओं को स्वच्छ महाकुम्भ अभियान में जुड़ने के लिये सकारात्मक रूप से प्रेरित करती है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025swachcha mahakumbhswachh
Previous Post

देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी

Next Post

उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

PM Modi

भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं

13/11/2020
Lal Kitab

डायबिटीज सहित इन बीमारियों से हैं परेशान, तो आजमाएं लाल किताब के ये उपाय

16/07/2024
Shrimankameshwar Temple

श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में महंत देव्यागिरी भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया अबीर

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version