• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमीरों का लोन माफ मत करो… पीएम मोदी को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी

Writer D by Writer D
28/01/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को चिट्ठी लिखी। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर कहा, प्रधानमंत्री जी ऐलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और कई पार्टियां राजधानी की सत्ता पर काबिज होने की जद्दोजहद कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमीरों का लोन माफ करने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पीएम को चिट्ठी लिख कर कहा, अमीरों का लोन माफ मत करो, आधी हो जाएंगी टैक्स दरें।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने क्या-क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम को चिट्ठी लिख कर कहा, माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल क्लास का बहुत फायदा होगा। केजरीवाल ने आगे कहा, मैंने हिसाब लगाया है अगर अमीरों का लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम को चिट्ठी लिखने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी के दौरान केजरीवाल ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री जी को अहम मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है। जिसमें मैंने बताया है कि बीजेपी की जो सरकार है वो देश के चंद अरबपति दोस्तों पर सारा खजाना लुटा रही है। तरीका ये है कि पहले अपने अरबपति दोस्तों को कर्ज देते हैं, फिर माफ कर देते हैं। अभी तक 400 से 500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए हैं। इनके एक दोस्त पर 47 करोड़ का कर्ज था उसके 46 करोड़ माफ कर दिए हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा, इतने पैसों में मैंने महिलाओं के लिए बस फ्री की है। 12 लाख कमाने वाला आदमी 6 लाख टैक्स देता है।

टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी

आप के संयोजक केजरीवाल ने कहा, मैंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि किसी भी अरबपति के कर्ज को माफ ना किया जाए। सारा खजाना उन पर लुटाया जा रहा है। खर्च करना है तो मिडिल क्लास के लोन किसानो के लोन माफ कर दो। अगर इन अरबपति के कर्ज ना माफ किए जाए तो इनकम टैक्स आधा किया जा सकता है। जीएसटी (GST) आधी हो सकती है, खाने के समान पर लगने वाली जीएसटी को माफ किया जा सकता है।

पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे, प्यार और अमन की धरती: CM भगवंत मान

इसी के साथ केजरीवाल ने बताया कि पानी के मुद्दे पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज एक और चिट्ठी लिखी है। कल बताया था कि दिल्ली के पानी के अमोनिया नाम का जहर दिया जा रहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi electionsNational newspm modi
Previous Post

पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे, प्यार और अमन की धरती: CM भगवंत मान

Next Post

बारात में घोड़े ने मासूम को मारी लात, ऑन स्पॉट मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at Ramgarh steel plant
Main Slider

रामगढ़ स्टील प्लांट में आग का तांडव, 3 इंजीनियरों की मौत

22/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

21/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM साय का बड़ा विजन, निवेश से AI तक छत्तीसगढ़ का रोडमैप पेश

21/08/2026
CM Vishnudev Sai met Union Health Minister JP Nadda
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट

21/08/2026
CM Dhami
Main Slider

पलायन पर धामी का फोकस: गांवों में रोजगार, सुविधाएं बढ़ाकर लौटाएंगे युवा

21/08/2026
Next Post
Child dies after being kicked by a horse

बारात में घोड़े ने मासूम को मारी लात, ऑन स्पॉट मौत

यह भी पढ़ें

Nia sharma

पूल किनारे पंजाबी गाने पर झूमती हुई बोलीं निया शर्मा-हर दिन बर्थडे नहीं आता

19/09/2020
CM Yogi

जाति का जहर ही था देश की गुलामी का कारण: योगी

10/12/2023
arrested

पुलिस मुठभेड़ मे लूट के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version