• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

Writer D by Writer D
31/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में सनातन आस्था का महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) चल रहा है। महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। लोग सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को पूरी पवित्रता के साथ संपन्न कर पा रहे हैं, उसके लिए पूरा क्रेडिट योगी सरकार और मेला प्रशासन को जाता है जिसने दिन रात मेहनत करके श्रद्धालुओं और संतों के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। अखाड़े से जुड़े संत और संन्यासियों का भी मानना है कि जो व्यवस्थाएं इस बार महाकुम्भ के लिए की गई हैं, न पहले कभी की गईं और न ही इनके विषय में सोचा गया। सभी ने एक सुर में इन व्यवस्थाओं और सुविधाओं के लिए योगी सरकार और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाएं बहुत सुंदर हैं। योगी सरकार और मेला प्रशासन दिन रात मेहनत कर रहा है। यहां तक कि अधिकारी बिना सोए काम कर रहे हैं। उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि करोड़ों भक्त पूरी दुनिया से यहां आ रहे हैं और महाकुम्भ का आनंद ले रहे हैं। यहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार चारों दिशाओं में व्यावप्त है। मुख्यमंत्री जी की व्यवस्था को साधुवाद है।
-स्वामी चरणाश्रीत गिरि महाराज, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा और स्वर योग पीठाधीश्वर

जो व्यवस्थाएं सरकार ने यहां की हैं उसको लेकर लोग बहुत खुश हैं। यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम हो रहा है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ स्वच्छता के जो कार्य हो रहे हैं वो सराहनीय हैं। इस पवित्र माहौल में लोगों के लिए पावन डुबकी और भी अलौकिक हो जाती है। योगी सरकार ने जो भव्य आयोजन का संकल्प लिया है उसके कारण लोगों को यहां आकर यह अवसर मिल रहा है, जिसके लिए सीएम योगी का बहुत बहुत आभार है।
-स्वामी आत्मवंदना गिरि महाराज, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा

ये सीएम योगी की प्रशासन व्यवस्था का ही परिणाम है कि स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया जा सका और उसके बाद भी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु बिना किसी परेशानी और व्यवधान के संगम में स्नान कर पा रहे हैं। नागालैंड, जम्मू कश्मीर से लेकर केरल के अंतिम गांव से भी श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने आ रहे हैं। ये सीएम योगी और सनातन परंपरा को बदनाम करने का प्रयत्न है। महाकुम्भ में प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
-स्वामी अधोक्षजानंद जी महाराज, गोवर्धन पीठाधीश्वर

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अब तक 30 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा चुका है और श्रद्धालु सुगम और सुव्यवस्थित तरीके से संगम में स्नान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जानबूझ कर कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैला रहें हैं, झूठे वीडियो बना रहे हैं, शीध्र ही उन पर कार्यवाही की जाएगी। श्रद्धालुओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है वो महाकुम्भ सुगम तरीके आये और संगम स्नान कर सकते हैं।
-महंत बालकनाथ योगी

मैंने 2013 और 2019 के महाकुम्भ (Maha Kumbh) और कुम्भ मेले भी देखे हैं लेकिन जैसी व्यवस्था इस महाकुम्भ की गई है वो भूतो न भविष्यति की उक्ति पर पूरी तरह खरी बैठती है। ये महाकुम्भ अद्भुत है अविश्वसनीय है, श्रद्धालु बिना किसी भय के महाकुम्भ में आये भगवान प्रयागराज की सब पर कृपा बनी हुई है। महाकुम्भ 2025, जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त होने के लिए बहुत सुंदर अवसर है। प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से दिन रात श्रद्धालुओं की सेवा में कार्यरत है।
-श्रीमहंत योगी रामनाथ जी महाराज

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र की मदद को उतरा प्रयागराज, आसपास के जिलों के लोग भी कर रहे सहयोग

Next Post

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Basant Panchami

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल

यह भी पढ़ें

Murder

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर लगा फायरिंग का आरोप, जाने पूरा मामला

05/07/2021

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

29/03/2022
Rozlyn Khan

‘सविता भाभी’ को हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर लिखा- मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है

12/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version