• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर चंद्रिका टंडन को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- हमें बहुत गर्व है

Writer D by Writer D
04/02/2025
in मनोरंजन
0
PM Modi congratulated Grammy Award winner Chandrika Tandon

PM Modi congratulated Grammy Award winner Chandrika Tandon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ( Chandrika Tandon) को ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Award) जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति इतनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। रिकॉर्डिंग अकादमी के सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां एडिशन रविवार को लॉस एंजिलिस में आयोजित किया गया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से संगीत के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है!

भारतीय संस्कृति के लिए जुनूनी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात याद है।

चंद्रिका टंडन एक प्रसिद्ध वैश्विक व्यापार नेता, परोपकारी और आईआईएम अहमदाबाद से स्नातक हैं, जिन्हें शिक्षा और कला में उनके प्रमुख योगदान के लिए जाना जाता है। 2015 में, उन्होंने और उनके पति ने न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को 100 मिलियन डॉलर का दान दिया, जिसका नाम अब उनके नाम पर है।

कैपिटल एसोसिएट्स की स्थापना

संगीतकार टंडन को 2010 में उनके एल्बम ‘ओम नमो नारायण: सोल कॉल’ के लिए ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने मैकिन्जी में पहली भारतीय अमेरिकी महिला भागीदार के रूप में इतिहास बनाया और टंडन कैपिटल एसोसिएट्स की स्थापना की, जो संस्थागत पुनर्गठन में माहिर है। हाल ही में, उन्हें प्रमुख कलाकारों के साथ एक पुरस्कार के लिए नामांकन मिला, जबकि उनकी सौतेली बहन नोरा जोन्स ने सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पॉप वोकल एल्बम के लिए पुरस्कार जीता।

Tags: Chandrika Tandongrammy awardpm modi
Previous Post

भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Next Post

उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में लागू होगा UCC, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति का हुआ गठन

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
UCC

उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में लागू होगा UCC, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति का हुआ गठन

यह भी पढ़ें

Diwali : दिवाली पर खाने में बढ़ाएं स्वाद, बनाएं काजू मखाना की स्पेशल सब्जी

02/11/2021
Holika Dahan

होलिका दहन आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

17/03/2022
corona

यूपी में कोरोना के 20,510 नए मामले, लखनऊ में 2,094 मरीज संक्रमित

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version