• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

Writer D by Writer D
06/02/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ram Sagar, the first beneficiary of Zero Poverty, got a job

Ram Sagar, the first beneficiary of Zero Poverty, got a job

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम (Zero Poverty Scheme) की पहली लाभार्थी लखनऊ के रूबी के परिवार ने गरीबी को पीछे छोड़ने की दिशा में गुरुवार को पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव ने अपने ऑफिस में रूबि के पति vको हिंदुजा ग्रुप की कंपनी में नौकरी का ऑफर लेटर सौंपा तो परिवार भावुक हो उठा। रूबी के परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि गरीबी कभी उनका पीछा छोड़ेगी, लेकिन योगी सरकार के संकल्प से रूबी जैसे लाखों परिवार के लिए गरीबी अब पुरानी बात हो गयी। जीरो पावर्टी स्कीम से रूबी जैसे प्रदेश के 13 लाख 57 हजार परिवारों को गरीबी से ऊबारने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अशोक लेलैंड में मिली रूबी के पति राम सागर को नौकरी

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के सबसे निचले स्तर पर जीवन-यापन करने वाले परिवार का जीवन स्तर सुधारने के लिए जीरो पावर्टी स्कीम की शुरुआत की है। इसके जरिये प्रदेश के 25 लाख परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देने के साथ उनकी सालाना आय 1,25,000 रुपये प्रति परिवार करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही परिवार को चिन्हित करने का प्रदेश भर में अभियान चल रहा है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरुप मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जीरो पावर्टी स्कीम के तहत पूरे प्रदेश में लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सिलौली गांव की रूबी के परिवार को पहला बेनिफिशरी चुना था।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने ऑफिस में रूबी के पति राम सागर (Ram Sagar) को हिंदुजा ग्रुप की अशोक लेलैंड कंपनी में नौकरी का ऑफर लेटर सौंपा। मालूम हो कि योगी सरकार ने सरोजनीनगर में बंद स्कूटर इंडिया की जमीन को हिंदुजा ग्रुप को इलेक्ट्रिक बसों की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जगह अलॉट की है, जहां अगले एक साल में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी। हिंदुजा फैमिली के एडवाइजर एसके चढ्ढा ने बताया कि राम सागर को प्लांट में काम करने के लिए एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑफर लेटर के साथ उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गयी है। फिलहाल वह साइट पर काम करेंगे।

राम सागर को सैलरी संग मिलेंगे वैल्यू एडेड एलाउंस

अशोक लीलैंड लखनऊ के प्रोजेक्ट हेड शक्ति सिंह ने बताया कि प्लांट में यूपी के 12 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसी के तहत राम सागर को नौकरी दी गयी है। कंपनी के एचआर हेड सौरभ सजवाण ने बताया कि राम सागर (Ram Sagar) को कंपनी की ओर एक अच्छा पैकेज दिया गया है।

इसके अलावा उन्हें कंपनी की ओर से मूल वेतन के अलावा वैल्यू एडेड एलाउंस भी दिये जाएंगे। इसमें एचआरए एलाउंस, हर माह बोनस, यूनिफॉर्म की कास्ट और कैंटीन में फ्री खाने की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही पीएफ के लिए अलग से प्रावधान किया गया है, जिसमें ईएसआई की सुविधा भी शामिल है।

इक्यूवेलेंसी सर्टिफिकेट कोर्स से शिक्षित होंगे राम सागर

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राम सागर (Ram Sagar) पढ़ा लिखा नहीं है। उसे ट्रेनिंग के बाद सम्मानजनक पद पर प्रमोट करने के लिए इक्यूवेलेंसी सर्टिफिकेट कोर्स से जोड़ा जाएगा। यह कोर्स भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें राम सागर जैसे लोगों को बिना किसी स्कूल गए, क्लास-5 से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई करायी जाती है। इसके साथ ही पास का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है ताकि वह इसके जरिये सम्मानजनक पद पर नौकरी कर सके।

मुख्य सचिव ने बताया कि राम सागर को यूपी स्किल्ड स्कीम के तहत अप्रेंटिसशिप की सुविधा दिलायी जाएगी। इससे जहां राम सागर स्किल्ड का लाभ मिलेगा उठा सकेगा, वहीं दूसरी ओर उन्हें हर माह 1500 रुपये की धनराशि भी मिलेगी।

Tags: Lucknow NewsYogi Newszero ppoverty scheme
Previous Post

महाकुम्भ आकर हो रहा सनातनी होने का गौरव: ईशा गुप्ता

Next Post

सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

28/09/2025
CM Yogi

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान

27/02/2025
Pre-Wedding Photoshoot

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट, मंत्री ने किया बर्खास्त

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version