• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
09/02/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
41 people died in a road accident in Mexico

41 people died in a road accident in Mexico

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैक्सिको सिटी। दक्षिणी मैक्सिको में एक सड़क हादसे (Road Accident) में 41 लोगों की मौत हो गई। मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने एक बयान में कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी। इस हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की मौत हो गई। साथ ही ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है कि टक्कर के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह से जल गई।

आग बुझने के बाद सिर्फ बस फ्रेम के अवशेष बचे थे। टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है। बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक बयान जारी करके हादसे (Road Accident) की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है। साथ ही टूर्स एकोस्टा ने यह भी कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि हादसे के पीछे क्या कारण थे और क्या बस गति सीमा के भीतर ट्रैवल कर रही थी।

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने आगे कहा, ‘सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय में प्रभावी होगी, इस कारण से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस विभाग में जाना होगा।’

टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में अंतिम जानकारी जल्द देंगे। स्थानीय नगर पालिका परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा है कि वह बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Tags: international Newsroad accident
Previous Post

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Next Post

प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Prayagraj Junction

प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास

यह भी पढ़ें

Aarohini Initiative

‘आरोहिणी इनीशिएटिव’ से सक्षम होंगी प्रदेश की बेटियां

29/01/2023
Pfizer corona vaccine

कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी असरदार है फाइजर की वैक्सीन

08/01/2021
Zero tolerance against cancer in Uttar Pradesh.

यूपी में कैंसर के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ : स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक, स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version