• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

Writer D by Writer D
13/02/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
amanatullah khan
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने अमानतुल्लाह को पुलिस की जांच में शामिल होने को कहा है। हालांकि सरकारी वकील ने कहा कि फिर तब तक अमानतुल्लाह को इलाके से तड़ीपार किया जाए, क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर की परिस्थिति पैदा होगी।

इसपर अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के वकील ने कहा कि मैं वहां से MLA और वहां का रहने वाला हूं। मैं कैसे वहां से दूर रहूं। अमानतुल्लाह खान ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इसपर सवाल किया था इतने दिन तक आप क्या कर रहे थे। अग्रिम ज़मानत अर्जी दाखिल करने पर इतनी देरी क्यों की? अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी काम मे बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने हिरासत में लिए शख्स को भगाने में मदद की।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में एक पुलिस दल पर हमले के मामले में अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि विधायक की अगुवाई में आई भीड़ ने हत्या के प्रयास के एक मामले के आरोपी को हिरासत से भागने में मदद की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित घटना उस समय घटी जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाज खान नामक उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस दौरान अमानतुल्लाह के समर्थक कथित रूप से पुलिस दल से भिड़ गए और शाहबाज भागने में सफल रहा।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप नेताओं का आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, अमानतुल्लाह खान ऐसे एक आप नेता हैं जिनके खिलाफ पहले ही मामले चल रहे हैं।।अब उन्होंने एक व्यक्ति को भगाने में मदद की है जिसे पुलिस गिरफ्तार करने आई थी। कानून अपना काम कर रहा है।

हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप नेता अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी के मनीष चौधरी को 23,639 मतों से हरा दिया।

अमानतुल्लाह (Amanatullah Khan) ने सफाई में क्या कहा?

आरोपों पर अमानतुल्लाह खान ने कहा, मुझे उस आदमी को बचाने के लिए कहा गया और बताया गया कि वह इलाके का ही निवासी है। उस आदमी से मेरा कोई करीबी रिश्ता नहीं है। जब मैंने स्थानीय लोगों से पूछा तो पता चला कि वो लोग (सादे कपड़े वाले) उसे धमका रहे थे।

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली-राजस्थान और यूपी में पुलिस ने की छापेमारी

अमानतुल्लाह के अनुसार बाद में पता चला कि उस आदमी को 2018 में साकेत अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। उन्होंने कहा कि कि इसके बावजूद सादे कपड़ों में आए लोग, जो पुलिस से होने का दावा कर रहे थे, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे और दूसरे लोगों को धमका रहे थे। विधायक ने यह दावा भी किया कि सादे परिधान वाले लोगों ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि जिस आदमी को वो गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे, जब उसने अदालत का आदेश दिखाया तो वे इलाके से चले गए।

Tags: Amanatullah Khandelhi news
Previous Post

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

Next Post

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
पंजाब

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

24/10/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें

ODF Plus

योगी सरकार की एक और उपलब्धि, यूपी के 100 प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा

28/09/2023
fifa 2022

FIFA 2022: अर्जेंटीना पर जीत के बाद सऊदी अरब में जोरदार जश्न, देशभर में छुट्टी का ऐलान

22/11/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

नवादा में गरजे राहुल, बोले- किसानों को पस्त करने के लिए मोदी ने बनाए तीन कानून

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version