• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली-राजस्थान और यूपी में पुलिस ने की छापेमारी

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amanatullah Khan

Amanatullah Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने खान की गिरफ्तारी के लिए करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जल्द ही AAP विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक विधायक का फोन लगातार बंद जा रहा है और आम आदमी पार्टी के कई नेता उनकी मदद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने खान की गिरफ्तारी के लिए मेरठ में कई जगहों पर छापेमारी की।

इससे पहले मंगलवार को ही पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के चलते अमानतुल्लाह खान पर दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगा दी है। दरअसल बीते सोमवार (10 फरवरी) को हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जामिया इलाके में पहुंची थी। जब आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, तब खान के समर्थकों ने आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए जिससे वहां तनाव पैदा हो गया।

मतदान से ठीक पहले AAP को झटका, ओखला से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर FIR

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई और इसी दौरान आरोपी शाहबाज खान वहां से फरार हो गया। जिसके बाद खान पर FIR दर्ज की गई थी। वहीं पुलिस ने उनपर बीएनएस की धारा 191(2) और बीएनएस 190 भी लगाई है। क्यों कि खान पर भीड़ इकठ्ठा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है। इसलिए पुलिस ने उन पर बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है।

अपराधी को भगाने में मदद करने का आरोप

डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने जामिया इलाके में पहुंची थी। तभी AAP विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और अपराधी शावेज खान को भगाने में मदद की। डीसीपी ने बताया कि खान और उनके समर्थकों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

Tags: Amanatullah Khandelhi newsNational news
Previous Post

साधु-संत बोलेः सनातन का गर्व हैं सीएम योगी, महाकुम्भ में अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए दिया धन्यवाद

Next Post

अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू से यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिल रहा आत्मविश्वास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Abhyudaya Coaching

अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू से यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिल रहा आत्मविश्वास

यह भी पढ़ें

GRAP

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कल से लागू होगा GRAP-4

17/11/2024
राहुल गांधी rahul-gandhi

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है या विनाश : राहुल

18/11/2020
nikah

गुपचुप निकाह करा रहे मौलवी समेत दो लोग गिरफ्तार, दूल्हा-दुल्हन फरार

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version