• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साधु-संत बोलेः सनातन का गर्व हैं सीएम योगी, महाकुम्भ में अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए दिया धन्यवाद

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महाआयोजन को सफल बनाने के लिए की गई अभूतपूर्व व्यवस्था को लेकर आम भक्तों, कल्पवासियों समेत साधु-संन्यासियों ने भी हर्ष जताया है। बुधवार को माघ पूर्णिमा के प्रमुख स्नान पर्व के अंतर्गत करोड़ों आस्थावान स्नानार्थियों ने त्रिवेणी संगम के संगम नोज समेत विभिन्न कच्चे-पक्के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसमें सनातन धर्म के प्राण कहे जाने वाले सभी अखाड़ों के साधु-संत भी शामिल रहे जिन्होंने स्नान की व्यवस्था से लेकर महाकुम्भ में उन्हें मिली सुविधाओं को लेकर हर्ष जताया है। उनका कहना है कि कुम्भ सनानत धर्म को समझने और सनातन सत्य को अनुभूत करने का ऐसा माध्यम है जिसका वर्षों से आयोजन होता रहा है, मगर यह महाकुम्भ कई मायनों में विशिष्ट है।

यह महाकुम्भ (Maha Kumbh) धर्म-अध्यात्म, पुण्य अर्जन, मानव सेवा, एकता, सत्कर्म के मूल्यों को आत्मसात करने के साथ ही डिजिटल कुम्भ और सुरक्षित कुम्भ की अनुभूति प्रदान करने वाला भी है। साधु-संतों का कहना है कि महाकुम्भ जैसे महाआयोजन में इतनी सुदृढ़ व्यवस्था वही कर सकता है जो सच्चा सनातनी हो, और यही कारण है कि सनातन के गर्व सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहतर व्यवस्था कर पाना सबके बस की बात नहीं है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) की अवधि में महाक्षेत्र में बिताया हर एक क्षण है अमृत तुल्य

अघोर तंत्राचार्य, गुरु एवं किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर आर.मणिकंदन अघोर तंत्राचार्य होने के साथ ही काशी के मणिकर्णिका घाट में होने वाली मसान होली (चिताभस्म से खेली जाने वाली होली) में भी नरमुंडों की माला धारण करके अग्रणी भूमिका में रहते हैं l महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महात्म के बारे में बताते हुए मणिकंदन कहते हैं कि महाकुम्भ के दौरान मेला क्षेत्र में गुजारा गया एक-एक क्षण अमृत तुल्य है। यहां साधु-संतों, संन्यासियों व आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं को लेकर हर्ष जताते हुए गुरू मणिकंदन ने कहा कि सीएम योगी का प्रयास अतुलनीय है। उनके अनुसार, एक सच्चा सनातनी और सनातन धर्म का मर्मज्ञ ही इस प्रकार वृहद आयोजन को सुप्रबंधित और सुप्रतिष्ठित बना सकता है। उन्होंने स्नानार्थियों से यह भी अपील की कि स्नान पर्वों पर केवल संगम नोज पर ही स्नान करने को वरीयता न दें। उनके अनुसार, सारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र ही शक्ति त्रिकोण है जिसमें सभी तीर्थों का पुण्य समाहित है। ऐसे में, संगम नोज पर अत्याधिक भीड़ बढ़ाने के बजाए नजदीकी घाटों पर स्नान करना श्रेयस्कर होगा और वही पुण्य प्राप्त होगा जो संगम नोज पर स्नान करने से प्राप्त होता है।

माघ स्नान के बाद अब काशी में मनेगी नागा संन्यासियों की महाशिवरात्रि

माघ पूर्णिमा समेत महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अंतर्गत अभी तक सभी प्रमुख स्नानों में सम्मिलित रहे श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के उज्जैन के नागा संन्यासी बंगाली बाबा (शाहपुरा वाले) ने बताया कि अब वह स्नान के बाद प्रयागराज से काशी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और अगले 15 दिन काशी में प्रवास करेंगे। बंगाली बाबा ने बताया कि प्रयागराज से काशी के लिए वसंत पंचमी के बाद से ही अलग-अलग अखाड़े, साधु-संत व धर्माचार्य प्रस्थान करना शुरू कर देते हैं। उनके अनुसार, काशी में सभी अखाड़ों के नाम से अधिकृत स्थल हैं, जहां पर वह महाशिवरात्रि तक रहते हैं और बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेलकर आगे प्रस्थान करते हैं। उनके अनुसार, सीएम योगी सनातन के सूर्य हैं और उन्होंने जिस प्रकार महाकुम्भ के इस आयोजन को सफल बनाया है, संतों का सत्कार किया है तथा जिस प्रकार आमजन को सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीके से इस महाआयोजन का अंग बनाने की कोशिश की है वह प्रशंसा योग्य है।

ऐसा लगा मानो जीवन धन्य हो गया…

रघुवंश संकल्प सेवा संघ तथा अयोध्या के राम-वैदेही मंदिर के प्रमुख स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि यह परम सौभाग्य का क्षण है कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर पुण्य की डुबकी लगाने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके अनुसार, अयोध्या से आए हमारे तमाम साधु-संतों ने सभी प्रमुख स्नान पर्वों समेत माघ पूर्णिमा के इस महान अवसर का लाभ उठाया और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। ऐसा लग रहा है हमारा जीवन धन्य हो गया।

उन्होंने सीएम योगी और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए लोगों से अपील की कि वह महाकुम्भ में आएं और डिजिटल महाकुम्भ, सुरक्षित महाकुम्भ समेत विभिन्न आयामों को अनुभूत करें। साथ ही, महाकुम्भ को भव्य, सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने के लिए उन्होंने आम नागरिकों व स्नानार्थियों को सभी प्रकार से सहयोग करने की अपील भी की।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh-20205mahakumbh20205
Previous Post

सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजा तीर्थराज

Next Post

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली-राजस्थान और यूपी में पुलिस ने की छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Amanatullah Khan

अमानतुल्लाह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली-राजस्थान और यूपी में पुलिस ने की छापेमारी

यह भी पढ़ें

समाज के लिए प्रेरणदायी है सीमा का संदेश

27/11/2021
upsee

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश 2020 में 28 प्रतिशत ने छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

20/09/2020
Sarees

महिलाएं अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये साड़ियां, ट्रेडिशन्स का एक अहम हिस्सा

03/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version