• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है : योगी

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है। इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो।

उन्होंने कहा कि हम सब तभी तक सुरक्षित है, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। हमें प्रकृति और पर्यावरण के बीच में समन्वय बनाकर रखना होगा, यह हमारा नैतिक दायित्व भी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करने से पहले उन्होने चन्दन का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विगत वर्षाें के दौरान पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 में 05 करोड़, वर्ष 2018 में 11 करोड़ तथा वर्ष 2019 में 22 करोड़ वृक्ष रोपित किये गये। इसी प्रकार वर्ष 2020 में कोरोना कालखण्ड में भी 25 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आगामी जुलाई माह मेें वन महोत्सव के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मोदी सरकार ने किया सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम : नकवी

उन्होने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में परम्परागत वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, पाकड़, देशी आम व अन्य औषधीय वृक्षों को महत्व देने की आवश्यकता है। यह वृक्ष प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग को एक लक्ष्य दिया गया था कि जिसके क्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के जितने भी पेड़ है, उन्हें हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने का महा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

‘पिंक बूथों’ पर 07 जून से टीका लगवाएंगी यूपी की महिलाएं

ज्ञातव्य है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 12 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10 करोड़ 56 लाख, कृषि विभाग द्वारा 02 करोड़ 01 लाख 60 हजार, उद्यान विभाग द्वारा 01 करोड़ 32 लाख 96 हजार, राजस्व तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा 01 करोड़ 20 लाख, नगर विकास विभाग द्वारा 30 लाख, रेल विभाग द्वारा 19 लाख 20 हजार तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 18 लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार, रेशम विभाग द्वारा 14 लाख 64 हजार, लोक निर्माण, जल शक्ति तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 09 लाख 60 हजार, उद्योग विभाग द्वारा 07 लाख 20 हजार, पशुपालन, आवास विकास, गृह एवं रक्षा विभाग द्वारा 06 लाख, प्राविधिक शिक्षा, सहकारिता तथा विद्युत विभाग द्वारा 04 लाख 80 हजार, औद्योगिक विकास द्वारा 03 लाख 60 हजार, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं परिवहन विभाग द्वारा 02 लाख 40 हजार पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य है।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

मोदी सरकार ने किया सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम : नकवी

Next Post

यूपी में अब तक 44.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
wheat

यूपी में अब तक 44.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद

यह भी पढ़ें

beer bar in the electricity department

इस जिले के बिजली विभाग में दिखा बियर बार जैसा नजारा, SDO लगा रहे हैं जाम

25/02/2021
Savita Pandey

कांग्रेस प्रत्याशी सविता पांडे बीजेपी में शामिल, बोलीं- योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित

07/02/2022
SP's padyatra

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की पदयात्रा, पुलिस झड़प के बाद तीन नेता गिरफ्तार

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version