• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने अपनी कैबिनेट संग त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान

Writer D by Writer D
13/02/2025
in Mahakumbh 2025, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai took a holy bath at Triveni Sangam

CM Vishnudev Sai took a holy bath at Triveni Sangam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। देशभर से करोड़ों सनातनी प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अपनी अपनी कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान कैबिनेट के बाद अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 166 सदस्यीय दल त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचा। इसमें विपक्षी दल के विधायक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnudev Sai) ने महाकुम्भ के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार जताया। उन्होंने त्रिवेणी में डुबकी लगाने के साथ ही अपने प्रदेश की जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम साय सेक्टर 7 स्थित छत्तीसगढ़ मंडप पहुंचकर अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साय ने सीएम योगी का जताया आभार

पत्नी कौशल्या साय के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai), राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद और विधायकगण महाकुम्भ 2025 में पवित्र स्नान के लिए अरैल घाट पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पवित्र संगम स्नान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरे राज्य का मंत्रिमंडल, विधायक, सांसद और राज्यपाल संगम में आस्था की डुबकी लगाने आया है। हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें आमंत्रित किया।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) स्नान के उपरांत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।

नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है महाकुम्भ

छत्तीसगढ़ सीएम (CM Vishnudev Sai) ने अपने अगले पोस्ट में लिखा कि कुम्भ ऊर्जा का स्रोत है, कुम्भ मानवता का प्रवाह है, कुम्भ आध्यात्मिक चेतना है, कुम्भ आत्मप्रकाश का मार्ग है, कुम्भ जीवन की गतिशीलता है, कुम्भ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है, कुम्भ प्रकृति एवं मानव जीवन का समन्वय है, कुम्भ नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है। वहीं विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने कहा कि हमने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मैंने छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती मां से प्रार्थना की।

सौभाग्यशाली हूं जो महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर मिला : डॉ रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, राज्यपाल सहित हम सभी सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के विधायक महाकुम्भ में पवित्र स्नान के लिए आए हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि केवल सौभाग्यशाली लोग ही 144 वर्षों बाद महाकुम्भ में पवित्र स्नान का अवसर प्राप्त करते हैं।

महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा

बता दें कि महाकुम्भ 2025 ने एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। योगी सरकार ने इस विराट आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की थीं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा और स्नान की सुविधा मिल सकी। सुरक्षा, स्वच्छता और प्रबंधन के शानदार प्रयासों ने महाकुम्भ को ऐतिहासिक बना दिया है। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के सनातन संस्कृति प्रेमियों को इस महाआयोजन ने एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा

Next Post

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

09/07/2024
congress leader anand sharma

आनंद शर्मा-कार्यसमिति में जो कुछ हुआ उससे ‘बहुत दुखी हूं’

31/08/2020
CM Yogi

प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प

28/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version