• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा

Writer D by Writer D
13/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में इस बार विदेशी सैलानियों की रुचि में बड़ा बदलाव देखा गया है। पहले जहां विदेशी पर्यटक नागा साधुओं और उनके रहस्यमय जीवन को जानने के लिए आते थे, वहीं इस बार वे महाकुम्भ की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और संपूर्ण आयोजन प्रबंधन का अध्ययन करने भी आ रहे हैं। इस बार मेले में पहले से कहीं ज्यादा विदेशी सैलानी पहुंचे और उन्होंने भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा और अनुभव किया।

विदेशी मेहमानों का बढ़ा रुझान, सनातन धर्म को जाना

अग्नि अखाड़े के सचिव महामंडलेश्वर संपूर्णानंद जी ने बताया कि इस बार कई देशों से विदेशी पर्यटक प्रयागराज आए हैं। उन्होंने यहां ब्रह्मचारी जीवन और गृहस्थ जीवन के अंतर को करीब से जाना और समझा।

उन्होंने कहा, “अब विदेशी सैलानी सिर्फ नागा साधुओं के जीवन को देखने नहीं आ रहे, बल्कि वे महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और सनातन संस्कृति का गहराई से अध्ययन करने भी आ रहे हैं।”

घाना से आए प्रतिनिधियों ने की सनातन संस्कृति की सराहना

अफ्रीका के घाना देश से आए जितेंद्र सिंह नेगी (उच्चायोग अफेयर्स, घाना) ने बताया कि उनके पूर्वज भारत से घाना गए थे और पहली बार प्रयागराज आकर उन्हें सनातन धर्म की अद्भुत जानकारी मिली।

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

उन्होंने कहा, “हमने पहली बार गुरुजी (अग्नि अखाड़ा महामंडलेश्वर संपूर्णानंद जी) से मुलाकात की और सनातन धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझा। हमारे साथ 16 अन्य प्रतिनिधि भी आए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को गहराई से जाना।”

अनुभव उम्मीदों से अधिक रहा

इसी क्रम में विदेशी सैलानी अंकिता उपाध्य ने कहा, “हमने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बारे में जो सुना था, उससे कहीं अधिक यहां आकर देखा और महसूस किया। व्यवस्थाओं की सुगमता और संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा ने हमें नई अनुभूति दी है।” प्रशासन के अनुसार, महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में अब तक 50 से अधिक देशों के सैलानी आ चुके हैं और आगे भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Next Post

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने अपनी कैबिनेट संग त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
Mary Kom
राजनीति

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

11/06/2026
CM Dhami
राजनीति

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai took a holy bath at Triveni Sangam

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने अपनी कैबिनेट संग त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Hospitals

उत्तराखंड में अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल

09/05/2025
UP Police

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

13/08/2025
CM Dhami presented the budget

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version