• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पांच महिला हुईं बेहोश

Writer D by Writer D
17/02/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Thakur Bankebihari Mandir

Thakur Bankebihari Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Thakur Bankebihari Mandir) में रविवार को श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ के बीच दबकर एक महिला श्रद्धालु का पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पांच अन्य महिला श्रद्धालुओं की भी हालत बिगड़ गई। मंदिर पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने सभी को उपचार दिया, जिसके बाद हालत में सुधार हुआ। लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते प्रशासन और सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी नजर आए।

होली पर ठाकुरजी (Thakur Bankebihari) के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब वृंदावन पहुंच रहा है। रविवार को अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया। धक्का-मुक्की के बीच मंदिर परिसर व बाहर तक हालात बेकाबू नजर आए। इस बीच कोलकाता से दर्शन करने आईं नेहा गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता गिर गईं। जब तक उन्हें उठाया तब तक कई श्रद्धालु उनके पैर के ऊपर से गुजर गए। इसे पैर में चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

दूसरी तरफ दिन भर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हालत खराब होती रही। मंदिर दर्शन के दौरान दिल्ली से आईं निकिता पुत्री मनोज भीड़ में बुरी रह फंस गईं। घबराहट के कारण वह बेहोश हो गईं। इसके अलावा कोलकाता निवासी वृद्धा गायत्री और उनकी पुत्री मौनी भी बेहोश हो गईं। तीनों को मंदिर पर मौजूद टीम ने उपचार दिया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। शाम को दर्शन के दौरान हापुड़ की तृषा शर्मा पुत्री संजय शर्मा और शीतल पत्नी पिंटू की तबीयत भी भीड़ के चलते बिगड़ गई। चक्कर आने से दोनों गिर गईं। उन्हें भी उपचार देने के बाद वापस भेजा गया।

यशोदा जयंती पर करें इन चीजों का दान, जीवन से दूर हो जाएगी धन की समस्याएं

बांकेबिहारी मंदिर (Thakur Bankebihari Mandir) में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़ के चलते बेबस नजर आए। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिसकर्मी खुद उनके बीच फंसे रहे। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में उनकी सांसें फूलती रहीं। दरअसल भीड़ को देखते हुए पुलिस के इंतजाम कम पड़ रहे हैं। जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तब तक हालात में सुधार मुश्किल है।

Tags: mathura newsThakur Bankebihariup news
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

Next Post

धर्मात्मा ऐसा नहीं कर सकता…, पार्टी नेता के सुसाइड पर मंत्री संजय निषाद का बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

16/09/2026
Next Post
Sanjay Nishad's statement on Dharmatma Nishad's suicide

धर्मात्मा ऐसा नहीं कर सकता..., पार्टी नेता के सुसाइड पर मंत्री संजय निषाद का बयान

यह भी पढ़ें

मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेला का संचालन करेगी सरकार : CM पुष्कर

16/08/2021
Mulayam Singh

मुलायम सिंह के परिवार के इस सदस्य पर लगा आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

01/04/2021
The entire family was found dead

पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ा शव

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version