• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में नयी सरकार का शपथ ग्रहण आज, रेखा और छह अन्य मंत्री लेंगे शपथ

Writer D by Writer D
20/02/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rekha Gupta

Rekha Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद आज राष्ट्रीय राजधानी की बागडोर अपने हाथ में संभालने जा रही है और दिल्ली भाजपा के विधायक दल की नेता एवं शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना श्रीमती गुप्ता (Rekha Gupta) को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती गुप्ता के साथ ही उनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

श्रीमती गुप्ता (Rekha Gupta) को बुधवार को दिल्ली भाजपा के कार्यालय 14 पंच मार्ग में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था। इससे पहले भाजपा आलाकमान श्री ओपी धनखड़ और एवं रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया था। इन दोनों नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को विधायकों की राय जानी गई जिसमें श्रीमती गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति बनी। इसके बाद भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने श्री सक्सेना को उन विधायकों की सूची भी सौंपी जिन्हें पहले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती गुप्ता (Rekha Gupta) के साथ छह मंत्रियों को भी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएंगी। आज जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी उनमें सर्वश्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज शामिल हैं।

श्रीमती गुप्ता का जन्म हरियाणा में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। वर्ष 1976 में श्रीमती गुप्ता का परिवार दिल्ली आ गया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा राष्ट्रीय राजधानी तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूरी की। उन्होंने बीकॉम की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से हासिल की जबकि मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से 2022 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्य श्रीमती गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ एक छात्र नेता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) की अध्यक्ष चुनी गयीं। इसके बाद उन्होंने नागरिक राजनीति में किस्मत आजमायी और तीन बार पार्षद बनीं तथा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रहीं। उन्होंने 2022 में दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए ‘आप’ की शैली ओबेरॉय के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।

श्रीमती गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी पर 29,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में इसी प्रतिद्वंद्वी से हार गयी थीं।

श्रीमती गुप्ता भाजपा की दिल्ली इकाई की महासचिव और पार्टी की महिला शाखा – महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।

सूत्रों ने बताया कि शपथग्रह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, संत और ऋषि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं दिल्ली के विभिन्न वर्ग के 12,000-16,000 निवासियों को भी आमंत्रित किया गया
है।

Tags: delhi cmNational newsnew cm delhiRekha Gupta
Previous Post

महाशिवरात्री के दिन घर ले आएं ये चीजें, शिव शंभू होंगे प्रसन्न

Next Post

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली के स्पीकर का ऐलान, ये होंगे डिप्टी स्पीकर

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
Vijender Gupta

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली के स्पीकर का ऐलान, ये होंगे डिप्टी स्पीकर

यह भी पढ़ें

तकनीक के जरिये दस मिनट में मिलेगा राम के जीवन दर्शन का लाभ

15/06/2021
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश- चिकित्सक व स्टाफ की कमी तत्काल बताएं, अस्पतालों की व्यवस्था हो दुरुस्त

24/12/2022
Indigo

उड़ान भरते ही Indigo के इंजन में आई खराबी, हवा में अटकी 181 यात्रियों की सांसे

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version