• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SSP ने 57 दारोगा के खिलाफ शुरू की जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
28/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
SSP Anurag Arya

SSP Anurag Arya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एसएसपी अनुराग आर्य (SSP Anurag Arya) ने गिरफ्तारी और वसूली वारंट को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने 57 दरोगाओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही एसएसपी ने वर्क लोड के दौरान सही काम करने वाले चार उपनिरीक्षकों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया है।

दरअसल, एसएसपी (SSP Anurag Arya) ने 1 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले के सभी थानों में न्यायालयों से प्राप्त गिरफ्तारी और वसूली वारंट की समीक्षा की। समीक्षा के बाद जिन्होंने अच्छे परिणाम आए हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दरोगा सनी कुमार चौकी प्रभारी बहेड़ी, दरोगा विजय तेवतिया थाना देवरनियां, दरोगा मोहम्मद सरताज थाना प्रेमनगर और दरोगा रविराज थाना किला को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने गिरफ्तारियों और वसूली वारंट को लेकर लापरवाही बरतने वाले 57 उपनिरीक्षकों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही 187 उपनिरीक्षकों को चेतावनी दी गई है। वसूली वारंट की तामीला में लापरवाही के कारण 12 उपनिरीक्षकों की प्रारंभिक जांच शुरू की गई है और 78 उपनिरीक्षकों को सचेत करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एसएसपी (SSP Anurag Arya) के इस एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिन 57 दरोगाओं के खिलाफ जांच शुरू की गई है। उनमें बरेली के विभिन्न थानों से जुड़े दरोगा शामिल हैं। इनमें दरोगा कमलवीर, बृजेश सिंह, देव दत्त गौड़, और कई अन्य नाम शामिल हैं जो गिरफ्तारी वारंट की तामीला में लापरवाही के कारण जांच के दायरे में आए हैं। वहीं, वसूली वारंट में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में प्रमोद कुमार, संजय सिंह, विपिन तोमर जैसे दरोगा शामिल हैं।

एक और अतुल सुभाष! पत्नी के टॉर्चर से परेशान TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड

एसएसपी अनुराग आर्य का यह कदम पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने और कानून के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए अहम है। उनके इस फैसले ने सभी दरोगाओं को अपनी कार्यशैली पर पुनरविचार करने के लिए प्रेरित किया है। एसएसपी की पहल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करना होगा।

वहीं इस तरह के निर्णयों से न केवल पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ती है, बल्कि नागरिकों के प्रति उनकी सेवा और कार्यप्रणाली में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। एसएसपी का यह कदम पुलिस विभाग में सुधार लाने और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Tags: bariley newsSSP Anurag Aryaup newsup police
Previous Post

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

Next Post

नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव लेकिन…, दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार में हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Dilip Jaiswal

नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव लेकिन..., दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार में हलचल

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

भाजपा का बजट आंकड़ों की बाजीगरी: शिवपाल यादव

22/02/2023
petrol

लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम रहे स्थिर

10/04/2022
navneet sehgal

उप्र के MSME को मिला ‘डिजिटल एक्सीलेंस’ अवार्ड, नवनीत सहगल को दिया गया सम्मान

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version