• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औरंगजेब को महान बताने पर चौतरफा घिरे अबू आज़मी, वापस लिया बयान

Writer D by Writer D
04/03/2025
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Abu Azmi

Abu Azmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने औरंगजेब को महान बताया, जिसके बाद सियासी बवंडर खड़ा हो गया। आखिरकार मंगलवार को अबू आजमी ने ट्वीट कर अपना बयान वापस ले लिया है। साथ ही साथ उन्होंने दावा किया है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज को लेकर कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।

उन्होंने (Abu Azmi) लिखा, ‘मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुषों के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। इस बात को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है और इसकी वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं कि यह महाराष्ट्र की जनता का नुकसान करना है।’

एकनाथ शिंदे ने की थी माफी मांगने की मांग

वहीं, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी से माफी मांगने की मांग की थी और उन पर देशद्रोह का मामला चलाने की मांग की थी। शिंदे ने मुंबई में कहा था, ‘उनके (अबू आजमी) की ओर से दिया गया बयान बहुत गलत, अस्वीकार्य और निंदनीय है। औरंगजेब को एक अच्छा प्रशासक कहना पाप है। यह वही औरंगजेब है जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया था। अबू आजमी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री ने भी इसे बहुत गंभीरता से लिया है। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने के लिए आजमी पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ बोलने वालों को राष्ट्र-विरोधी कहा जाना चाहिए।’

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सपा नेता अबू आजमी और कांग्रेस पार्टी के नेता राशिद अल्वी के द्वारा अकारण अवांछित रूप से इतिहास के सबसे क्रूर और अत्याचारी शासकों में से एक औरंगजेब का महिमामडंन संपूर्ण भारतीय समाज के लिए बहुत अपमान की बात है। इससे यह बात साफ हो गई है कि ये लोग हिन्दू धर्म के संपूर्ण नाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं। यह दर्शाता है कि ये लोग भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा से कितनी नफरत करते हैं।

अबू आजमी (Abu Azmi) ने क्या दिया था बयान?

दरअसल, मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आजमी ने कहा था कि फिल्म छावा में इतिहास का चित्रण पूरी तरह से सही नहीं है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। मुझे नहीं लगता कि औरंगजेब एक क्रूर प्रशासक था। जब उनसे पूछा गया कि क्या संभाजी के प्रति उनका रवैया क्रूर था, तो आजमी ने कहा था कि यह सत्ता संघर्ष था, हिंदू और मुसलमानों के बीच संघर्ष नहीं।

Tags: abu azmiMaharashtra News
Previous Post

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

Next Post

सोने की तस्करी में पकड़ी गई ये एक्ट्रेस, 12 करोड़ का गोल्ड बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Ranya Rao

सोने की तस्करी में पकड़ी गई ये एक्ट्रेस, 12 करोड़ का गोल्ड बरामद

यह भी पढ़ें

Korba Express

एक और रेल हादसा, धू-धू कर जली कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन

04/08/2024

BHU में छात्रों के बीच जमकर चले पत्थर, फेंके गए बम, कई घायल

27/08/2021
नरेंद्र सिंह तोमर narendra singh tomar

नए कानून के तहत किसान अपनी फसल किसी भी कीमत में बेच सकता है : तोमर

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version