• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग दलित लड़की के साथ बर्बरता, दो महीने किया गैंगरेप; जबरन खिलया बीफ

Writer D by Writer D
06/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की  का 4 युवकों ने अपहरण कर पूरे 2 माह तक उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया। इसी के साथ उन्होंने लड़की के हाथ पर बने ॐ के चिह्न को मिटाने के लिए उस पर एसिड डाल दिया। पीड़िता जब खाने को कुछ मांगती थी तो आरोपी उसे जबरन बीफ खिलाते थे।

जानकारी के अनुसार, लड़की के साथ यह दरिंदगी करीब 2 महीने तक होती रही। भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।

पीड़िता की चाची ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उसकी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में गांव के रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ नाम के युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। जब लड़की को होश आया तो वह एक कमरे में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसी कमरे में दो महीने तक आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की चाची ने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हमने 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी। इसके बाद 2 मार्च को लड़की किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत बहुत खराब थी।

होश आता तो रेप करते, खाना मांगने पर बीफ खिलाते

उन्होंने आगे बताया कि घर पहुंचकर बेटी ने बताया है कि आरोपियों ने उसके साथ दो महीने तक दरिंदगी की। जब भी उसको होश आता और वह खाना मांगती थी, तब आरोपी लड़की को खाने में बीफ देते थे। जब नाबालिग पीड़िता मना करती थी तो जबरन उसको मीट खिलाया जाता था।

तेजाब से मिटाया हाथ पर बना ॐ का टैटू

शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता के हाथ पर ॐ का टैटू था, जिसे तेजाब डालकर आरोपियों ने मिटा दिया। वह उसके चेहरे पर भी तेजाब डालने की धमकी देते थे। लगातार पिछले दो महीने से पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने उसे भोजपुर में छोड़ दिया था, साथ ही धमकी दी थी कि अगर घर पर बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 3 मार्च को 1 तहरीर प्राप्त हुई थी, इसमें बताया गया कि एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। जब वह बाजार गई थी, तब चार लोग उसे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए थे। 2 महीनों तक उसका बलात्कार हुआ है। थाना भगतपुर में एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsGang rapeMuradabad news
Previous Post

खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में जयशंकर की कार घेरी, फाड़ा तिरंगा

Next Post

इलाज के लिए एस्टिमेट मंगा लें, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

इलाज के लिए एस्टिमेट मंगा लें, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 3 हजार से अधिक मिले नए केस, 26 ने तोड़ा दम

02/05/2022
Chinese smartphone company Xiaomi's tweet came in contravention

कॉन्ट्रोवर्सी में आया चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का ट्वीट

12/05/2021
rohit sharma

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version