• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है…., अहमदाबाद में राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को कर दिया एक्सपोज

Writer D by Writer D
08/03/2025
in गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी ही पार्टी को एक्सपोज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं हैं। कांग्रेस में बब्बर शेर हैं लेकिन शेरों के पीछे चेन लगी है, बंधे हुए हैं। आधे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की पोल खोलते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है। कुछ लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़ना ही पड़ेगा तभी जनता आप में यकीन करेगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। हाथ कटे तो खून कांग्रेस का निकलना चाहिए। मुझे गुजरात के चुनाव के बारे में बात नहीं करनी है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा गुजरात की विचार धारा हैं, जो गांधी ने सिखाया पटेल ने सिखाया है। नेताओं को जनता से जुड़ने की जरूरत है। हमने भारत जोड़ो यात्रा में ये कर दिखाया है। हमारे नेताओं को जनता के पास जाने की जरूरत है।

कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है

राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम सुनने आए हैं, भाषण देने नहीं आए हैं। विपक्ष के पास गुजरात में 40 फीसदी वोट है। गुजरात में कहीं भी दो लोग को खड़ा कर दीजिए। उनमें एक कांग्रेस का है तो एक बीजेपी का है लेकिन हमारे दिमाग में हैं कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है। हमारा 5 फीसदी वोट बढ़ जाए तो सब हो जाएगा। तेलंगाना में हमने 22 फीसदी वोट बढ़ाया है।

आज पीएम मोदी का सोशल मीडिया की कमान महिलाओं के हाथ, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

राहुल ने कहा कि गुजरात की जनता, व्यापारी, किसान, मजदूर, छात्र प्रदेश में विपक्ष चाहते हैं। ये लोग गुजरात में ‘B-टीम’ नहीं चाहते हैं। मेरी जिम्मेदारी इन दो ग्रुप को अलग करने की है। हमारा पहला काम- इन दो ग्रुप को अलग करना है। अगर हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़े, 30-40 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए। बीजेपी के लिए लोग अंदर से काम कर रहे हैं, तो उन लोगों को निकालो और बाहर से बीजेपी के लिए काम करने दो। फिर देखते हैं, कैसे इनकी वहां जगह बनती है, क्योंकि वो उठाकर बाहर फेंक देंगे।

गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा

राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है। गुजरात आगे बढ़ना चाहता है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है और मैं शर्म से नहीं बोल रहा हूं। मैं डर से नहीं बोल रहा हूं। मैं आपके सामने यह रखना चाहता हूं कि चाहे हमारे कार्यकर्ता हों, चाहे राहुल गांधी हों, चाहे हमारे महासचिव हों, चाहे हमारे पीसीसी अध्यक्ष हों, हम गुजरात को रास्ता दिखाने में असमर्थ हैं। पिछले 30 सालों में गुजरात ने हमसे, मुझसे, हमारे पीसीसी अध्यक्ष से, हमारे प्रभारी से जो अपेक्षाएं की थीं, आज तक हम उन्हें पूरा नहीं कर पाए हैं।

Tags: Gujarat newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

आज पीएम मोदी का सोशल मीडिया की कमान महिलाओं के हाथ, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Next Post

AMU में उड़ेगा रंग और गुलाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी होली मनाने की इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
Aligarh Muslim University

AMU में उड़ेगा रंग और गुलाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी होली मनाने की इजाजत

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ ने ‘बागी 4’ और ‘हीरोपंती 2’ के लिए अहमद खान से मिलाया हाथ

29/10/2020
Priyanka Bishnoi

RAS प्रियंका बिशनोई का निधन, अहमदाबाद सिम्स में तोड़ा दम; सीएम ने जताया दुख

19/09/2024
suhana khan

ड्रग कनेक्शन के बीच सुहाना खान के अजीबो-गरीब पोस्ट ने खींचा अपनी ओर ध्यान

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version