• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी का सोशल मीडिया की कमान महिलाओं के हाथ, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
08/03/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस बार वो महिला दिवस के दिन सोशल मीडिया अकाउंट को महिलाओं को सौंप देंगे और इसकी कमान वो खुद संभालेगीं। पीएम मोदी के ओर से किए गए इस वादे को पूरा किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं अपनी बातें पीएम मोदी के अकाउंट से शेयर कर रही हैं।

महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी vने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट 6 प्रेरक महिलाओं को सौंप दिए। ये महिलाएं कौन हैं?

ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से आती हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र शामिल हैं। चेन्नई, तमिलनाडु से वैशाली रमेशबाबू, दिल्ली से डॉ। अंजली अग्रवाल, नालंदा, बिहार से अनीता देवी, भुवनेश्वर, ओडिशा से एलिना मिश्रा, राजस्थान से अजय शाह और सागर, मध्य प्रदेश से शिल्पी सोनी हैं।

कौन हैं वैशाली ?

चेस प्लेयर आर वैशाली ने देशवासियों से वणक्कम किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के खास मौके पर मैं पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने के लिए रोमांचित हूं। जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते होंगे, मैं शतरंज खेलती हूं और मुझे कई टूर्नामेंटों में हमारे प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। उन्होंने 2023 में शतरंज ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया था।

कौन हैं एलीना और शिल्पी?

एलीना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक हैं। वहीं शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं। दोनों ही अपने-अपने बारे में पीएम के अकाउंट से जानकारी शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित रहीं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सहभागिता बढ़ाने को लेकर अपील की।

मशरूम उत्पादन करती हैं अनीता

नालंदा से एक महिला ने लिखा कि, मैं अनीता देवी, नालंदा जिले के अनन्तपुर गांव की रहने वाली हूं। मैंने जीवन में बड़े संघर्ष देखे हैं। लेकिन मेरा हमेशा से मन था, अपने दम पर कुछ करने का। 2016 में मैंने खुद स्वरोजगार करने का फैसला लिया था। उसी दौर में स्टार्ट-अप्स का इतना क्रेज बढ़ गया था। इसलिए 9 साल पहले मैंने भी अपनी माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की।

नारी शक्ति की अनोखी मिसाल, आज महिलाओं के हाथों में होगी पीएम मोदी की सुरक्षा

आज मशरूम उत्पादन के जरिये मैं अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हूं। मैंने ना सिर्फ अपनी राह आसान की है, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर भी बनाया है। अब मेरी कंपनी किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजों को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है। आज इस कंपनी में काम करने वाली सैकड़ों महिलाओं को, आजीविका के साथ स्वाभिमान का जीवन भी मिल रहा है।

कौन हैं अजयता?

अजयता शाह फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ है। अजयता 35,000 से ज्यादा डिजिटल रूप से सक्षम महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को बदल रही हैं।

डॉ अंजलि ने भी शेयर की जानकारी

डॉ अंजली अग्रवाल सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं। उनके प्रयासों ने भारत के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को विकलांग लोगों के लिए ज्यादा आसान बनाया है।

Tags: delhi newsInternational Women's DayNational newspm modi
Previous Post

पुलिस की दुराचारियों की लिस्ट में 54वें नंबर पर बीजेपी के नेता, थाने की लिस्ट वायरल

Next Post

कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है…., अहमदाबाद में राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को कर दिया एक्सपोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the 'Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar' sewa pakhwada programme
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

04/07/2026
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed
पंजाब

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026
I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple
पंजाब

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
Chandrima Bhattacharya
नई दिल्ली

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

04/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

कांग्रेस पार्टी में दम नहीं है...., अहमदाबाद में राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को कर दिया एक्सपोज

यह भी पढ़ें

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी : केशव मौर्य

01/03/2022
arrested

लिंग परीक्षण करने वाले ‌गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, साथी मशीन लेकर फरार

09/06/2021

उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा : मुख्यमंत्री धामी

22/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version