• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अकबर हो या औरंगजेब, सबकी मानसिकता एक : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
08/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गौतमबुद्ध नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को दादरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, स्वधर्म और स्वदेश के प्रति अद्वितीय समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक करार दिया। एनटीपीसी परिसर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने उनकी वीरता की गाथा को विस्तार से बयां किया। सीएम योगी ने यह भी कहा कि अकबर हो या औरंगजेब, हिन्दुओं के प्रति सबकी मानसिकता एक ही थी। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श और राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और गुरू गोविंद सिंह जी महाराज हैं, ना कि अकबर या औरंगजेब। वहीं मुख्यमंत्री ने राणा सांगा की वीरता का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने जनसभा स्थल से ही गौतमबुद्ध नगर के लिए ₹1,467 करोड़ की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

हल्दीघाटी की मिट्टी भी हमारे लिए तीर्थ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। तनिक स्वार्थ के लिए सत्ता के सामने झुकने की बजाय, उन्होंने स्वाभिमान को चुना। चित्तौड़ के राजवंश में जन्मे और कुम्भलगढ़ में पैदा हुए महाराणा प्रताप ने मात्र 28 साल की उम्र में अकबर जैसे विशाल साम्राज्य से पहला युद्ध लड़ा। सीएम योगी ने हल्दीघाटी की प्रसिद्ध लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि 20 हजार सैनिकों के साथ लाखों की सेना का मुकाबला करने वाला योद्धा ही हमारा सच्चा नायक हो सकता है।

हल्दीघाटी ने उन्हें राष्ट्रनायक का दर्जा दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवनकाल में मेवाड़ के खोए हुए क्षेत्रों को वापस लेकर अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर किया। उनके घोड़े चेतक की स्वामिभक्ति भी अद्भुत थी। आज भी हल्दीघाटी की मिट्टी को लोग तीर्थ के रूप में सम्मान देते हैं। यह भारत की महान परंपरा का प्रतीक है।

राष्ट्रनायकों से वर्तमान पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अकबर कभी नायक नहीं हो सकता। चाहे अकबर हो या औरंगजेब, इनकी हिंदुओं के प्रति मानसिकता एक जैसी थी। इन्होंने भारत की सनातन परंपरा को रौंदने के लिए तमाम षड्यंत्र रचे। इसके विपरीत, महाराणा प्रताप ने अपने बलिदान से सनातन संस्कृति की रक्षा की। योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह का भी उल्लेख किया और कहा कि ये राष्ट्रनायक हमारी प्रेरणा हैं। जो इनका सम्मान नहीं करते, वे विकृत मानसिकता के शिकार हैं और उन्हें उपचार की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप का योगदान हमें सिखाता है कि स्वाभिमान और स्वधर्म से समझौता नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि पूरा देश उन्हें याद करता है।

हमारी संस्कृति हमारी समृद्धि का आधार बन रही है

मुख्यमंत्री vने हाल ही में संपन्न हुए महाकुम्भ और ब्रजभूमि में चल रहे होली उत्सव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चले महाकुम्भ में 66 करोड़ 30 लाख लोग आए, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह हमारी संस्कृति और सुरक्षा का प्रमाण है। ब्रजभूमि के रंगोत्सव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी आश्चर्यचकित हैं कि भारत में कोई भेदभाव नहीं, सब एक साथ रंगों में सराबोर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि आस्था और आजीविका के नए स्रोत खुल रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी समृद्धि का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण, महादेव, मां गंगा और मां यमुना की कृपा के साथ ही अब यूपी पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बरस रहा है।

बहता पानी और रमता जोगी कभी अशुद्ध नहीं होता

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि महाकुम्भ को लेकर विधर्मियों ने जितनी अफवाह फैलाने की कोशिश की, सनातन धर्मावलम्बियों ने उतने ही अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगाजल को दूषित बताया गया, मगर शायद उन्हें पता नहीं कि बहता पानी और रमता जोगी कभी अशुद्ध नहीं होता। हर सनातनी त्रिवेणी के पवित्र जल को आस्था के रूप में देखता है। पूरी दुनिया के लोग प्रयागराज आए और उत्तर प्रदेश के बारे में अच्छे विचार लेकर लौटे। सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें भारत के इतिहास और परंपरा की जानकारी नहीं, वो भारत की नदी संस्कृति को भी नहीं जान पाएंगे। ऐसे कूप मंडूप आज भी भारत में मौजूद हैं।

गौतमबुद्ध नगर विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है

सीएम योगी (CM Yogi) ने गौतमबुद्ध नगर के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें राजकीय डिग्री कॉलेज, 100 बेड का चिकित्सालय, आईटीआई और स्टेडियम शामिल हैं। उन्होंने किसानों के लिए सर्किल रेट बढ़ाने और बाईपास निर्माण की बात पर भी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कहा कि यहां ऐसा आईटीआई बनना चाहिए, जहां एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी सहित सभी मॉर्डन टेक्नोलॉजी की जानकारी युवाओं को दी जाए। उन्होंने बताया कि जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट लगभग तैयार है, फिल्म सिटी बन रही है। गौतमबुद्ध नगर विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित हैं, प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी होंगी, तो उत्तर प्रदेश विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।

हजारों युवाओं को रोजगार देंगी परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को दिन में गौतमबुद्ध नगर में किए गए अन्य कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि वह सुबह से ही गौतमबुद्ध नगर में हैं। यहां डेटा सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, एआई सेंटर और शारदा ग्रुप के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युग में डाटा के बिना कुछ नहीं हो सकता। पूरी दुनिया में लड़ाई ही डेटा की चल रही है। यहां स्थापित हो रही परियोजनाएं हजारों नौजवानों को रोजगार देंगी। उन्होंने सरकार की नई औद्योगिक नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले निवेशक पैसा देते थे, अब हम कहते हैं कि हमारे नौजवानों को नौकरी दो, हम आपको प्रोत्साहन देंगे।

₹1,467 करोड़ की 97 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के साथ ही मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के विकास को गति देने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ₹1,467 करोड़ की लागत वाली 97 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें सड़क, पुल, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों के तहत 14 इकाइयों को ₹617 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

हेल्थ टूरिज्म का हब बन रहा गौतमबुद्ध नगर : योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर मंत्री गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, कुंवर बृजेश सिंह, सांसद महेश शर्मा, सुरेन्द्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंन्द्र सिसोदिया, विधायक तेजपाल नागर, पंकज सिंह, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, नरेन्द्र भाटी, धर्मेश सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, चंद्रमोहन, अमित चौधरी, नरेश तोमर, विकास चौहान, सत्यपाल प्रधान, मनोज गुप्ता, गीता पंडित, मदन चौहान, वाईपी सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: Noida news
Previous Post

हेल्थ टूरिज्म का हब बन रहा गौतमबुद्ध नगर : योगी आदित्यनाथ

Next Post

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

यह भी पढ़ें

ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति

ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति, रूट को लेकर किसानों और पुलिस आमने-सामने

24/01/2021
CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

28/08/2023
CM Yogi expressed grief over the death of Shibu Soren

जनजातीय समुदाय के उन्नयन में समर्पित कर दिया पूरा जीवन… शिबू सोरेन के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुःख

04/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version