• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL शुरू होने से पहले DC को तगड़ा झटका, इस प्लेयर ने खत्म किया टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट

Writer D by Writer D
10/03/2025
in Main Slider, खेल
0
Harry Brook

Harry Brook

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook ) ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है। अब इसके लिए उन पर इस टूर्नामेंट में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। ब्रूक को पिछले नवंबर में हुई मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह लगातार दूसरा सीजन है, जब इंग्लैंड के इस 26 साल के खिलाड़ी (Harry Brook ) ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है। इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी और उसके समर्थकों से माफी मांगी।

ब्रुक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने आईपीएल के अगले सीजन से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं।’

उन्होंने कहा , ‘यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं।’

ब्रूक ने कहा, ‘इसके लिए मुझे अपने अब तक के करियर के सबसे व्यस्त दौर के बाद तरोताजा होने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं, लेकिन मुझे वह करना होगा जो मुझे लगता है कि सही है और अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।’

मौलाना बरेलवी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, मोहम्मद शमी के लिए कह दी ये बात

ब्रूक (Harry Brook ) ने अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल के पिछले सीजन से भी नाम वापस ले लिया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के आईपीएल से जुड़े नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलता है तो उस पर आईपीएल में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, ‘कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सीजन के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।’

Tags: cricket newsdelhi capitalHarry BrookIPL 2025
Previous Post

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को दिया विजयी भव का आशीर्वाद

Next Post

भारत की जीत से पाकिस्तानी मीडिया को लगी मिर्ची, कहा- ये तो…

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Next Post
BCCI

भारत की जीत से पाकिस्तानी मीडिया को लगी मिर्ची, कहा- ये तो...

यह भी पढ़ें

pm modi

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं आता, लोगों के बीच काम करने से आता है तजुर्बा : PM मोदी

07/11/2021
Corona in old age home

वृद्धाश्रम में कोरोना विस्फोट, एक साथ 56 बुजुर्ग हुए संक्रमित

20/04/2021
भारत में धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की 4 नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version