• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

39 साल के इस सुपरस्टार बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
13/03/2025
in खेल
0
Mahmudullah

Mahmudullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। महमूदुल्लाह के संन्यास से बांग्लादेश की स्वर्णिम पीढ़ी का अंत हो गया है, जिसमें तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मशरेफ मुर्तजा शामिल थे। वह बांग्लादेश के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में तीन शतक बनाए हैं।

2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले महमूदुल्लाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।’

39 साल के महमूदुल्लाह 36.46 की औसत से 5689 रन बनाकर बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 शतक भी जड़े हैं जो सभी ICC अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में बने। उन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार दो शतक, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना चौथा शतक जड़ा।

फेसबुक पोस्ट में महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने लिखा, ‘मैं टीम के अपने सभी साथियों, कोच और खासकर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है।’

अपने 17 साल के करियर में 239 वनडे, 50 टेस्ट और 141 टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह ने कहा, ‘मेरे माता-पिता, मेरे ससुराल वालों खासकर मेरे ससुर और सबसे महत्वपूर्ण मेरे भाई इमदाद उल्लाह को बहुत-बहुत धन्यवाद जो बचपन से ही मेरे कोच और मेंटर के रूप में मेरे साथ रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘और अंत में मेरी पत्नी और बच्चों को धन्यवाद जो हर अच्छे-बुरे समय में मेरा साथ देते रहे हैं। मुझे पता है कि रायद को लाल और हरी जर्सी में मेरी कमी खलेगी। हर चीज का अंत बिल्कुल सही तरीके से नहीं होता लेकिन आप हां कहते हैं और आगे बढ़ते हैं। मेरी टीम और बांग्लादेश क्रिकेट को शुभकामनाएं।’

महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने 2007 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और शुरुआत में निचले क्रम के ऑलराउंडर के रूप में खेले। विश्व कप 2011 में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब उन्होंने बांग्लादेश को इंग्लैंड पर शानदार जीत दिलाई।

बाद में वह मध्यक्रम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए और उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं, जिसमें 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शाकिब अल हसन के साथ उनकी ऐतिहासिक 224 रनों की साझेदारी भी शामिल है।

Tags: cricket newsInternational Cricketmahmudullahsports news
Previous Post

संभल CO अनुज चौधरी को जान का खतरा, पिता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

Next Post

हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक अरेस्ट, वजह कर देगी हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Vish Singh

हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक अरेस्ट, वजह कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें

Prasad

इस हाथ से नहीं लेना चाहिए प्रसाद, जानें धार्मिक कारण

20/06/2026
Dial 112

सड़क हादसे में डायल 112 के चालक की मौत

30/08/2023
kiyara advani

कियारा आडवाणी गोल्डन साड़ी में दिखीं स्टनिंग, तस्वीरें हुई वायरल

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version