• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगरेप आरोपी का हाफ एनकाउंटर, सुनवाई न करने पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Writer D by Writer D
17/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर (Gang Rape Accused Encounter) में गोली मारकर पकड़ लिया है। DCP निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से हमें सूचना मिली थी कि गैंगरेप के दोनों आरोपी जंगल की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख आरोपी संदीप यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे KGMU अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे आरोपी मायाराम को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। रविवार देर शाम DCP निपुण अग्रवाल ने मामले में सुनवाई न करने पर दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

जानें पूरा मामला

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 मार्च को दिव्यांग युवती से गैंगरेप हुआ। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीड़िता घर का सामान लेने पड़ोस की दुकान जा रही थी, तभी आरोपी संदीप यादव और मायाराम उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गए। उसके साथ दरिंदगी की। युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम, मोहनलालगंज और गोसाईगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को समाधान दिवस में एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम से शिकायत की गई।

ADM की फटकार के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

एडीएम ने फोन कर अफसरों को फटकार लगाई। तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद गोसाईगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिर देर शाम मामले में लापरवाही बरतने पर मोहनलालगंज के खुजौली चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह और गोसाईगंज के जेल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

24 घंटे में ढेर हुआ अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्यारोपी

इधर, पुलिस आरोपियों को लगातार ट्रेस कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जंगल की तरफ भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी संदीप टाइल्स का काम करता था।

पुलिस अब इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है। संदीप यादव और मायाराम से पूछताछ की जा रही है कि कहीं इस वारदात में और लोग तो शामिल नहीं थे।

Tags: encounterLucknow Newsup news
Previous Post

वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का विरोध प्रदर्शन, JPC अध्यक्ष बोले- यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित

Next Post

मुश्किलों में घिरे मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, वैष्णो देवी के पास होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Social Media influencer Orry

मुश्किलों में घिरे मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, वैष्णो देवी के पास होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

18/01/2024
Vasundhara Raje

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे भी हुई सक्रिय

14/08/2020
Jivitputrika

इस दिन रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

03/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version