• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Writer D by Writer D
19/03/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Sarvodaya School

Sarvodaya School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई मान्यता प्राप्त इन विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

31 मार्च को आएंगे नतीजे

कक्षा 6 से 9 तक के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 31 मार्च को जारी होगा। वहीं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसी के अनुसार इसमें चयन होगा।

सीटों का विवरण और आरक्षण नीति

कक्षा 6 और 7 में कुल 70 सीटें हैं। दो सेक्शन में 35-35 छात्र होंगे। वहीं, कक्षा 8 और 9 में रिक्तियों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11 में अधिकतम 20 छात्रों का चयन होगा।

गांव के छात्रों को 85 फीसदी और शहरी छात्रों को 15 फीसदी सीटों में प्राथमिकता

आरक्षण नीति के अनुसार 60 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 फीसदी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

डीएम के नियंत्रण में होगी पूरी चयन प्रक्रिया

पूरी चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी। प्रश्नपत्र का निर्माण व मूल्यांकन डायट (DIET) के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश के सभी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी।

एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

सभी चयनित छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। सरकार ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। साथ ही हर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाए।

जरूरी जानकारी

1. 22 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन – प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है।
2. 30 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा – कक्षा 6 से 9 तक के लिए परीक्षा होगी। कक्षा 11 में मेरिट के आधार पर चयन होगा।
3. गांव के छात्रों को प्राथमिकता – 85% सीटें ग्रामीण और 15% शहरी छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
4. आरक्षण नीति लागू – 60% अनुसूचित जाति/जनजाति, 25% ओबीसी और 15% सामान्य वर्ग के छात्रों को मौका मिलेगा।
5. एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं – सफल अभ्यर्थियों की सूची 31 मार्च को जारी होगी। नया सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।

Tags: Jai Prakash Narayan Sarvodaya VidyalayaLucknow News
Previous Post

योगी सरकार- 8 साल बेमिसाल: ’अनाथ’ परिवारों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

Next Post

जनपदों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का कराएं प्रशिक्षणः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनपदों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का कराएं प्रशिक्षणः मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने यमकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

04/05/2022

बेखौफ बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

28/01/2021
accused arrested

ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version