• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच हवा में सीएम योगी के विमान में आई खराबी, आगरा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D by Writer D
26/03/2025
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Emergency landing of CM Yogi's plane

Emergency landing of CM Yogi's plane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। आगरा से लखनऊ रवाना होने के दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन एयरपोर्ट पहुंचे। सभी अधिकारी आनन-फानन एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से शाम को लखनऊ रवाना हो गए। विमान खराब होने के चलते मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करीब डेढ़ घंटे तक आगरा में रुके रहे।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के लिए टेकऑफ करने के बाद पायलट ने विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी पाई। इसके बाद विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) को तुरंत दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आगरा के जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस माैके पर उन्होंने 635 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद लाभार्थियों और लोगों से कहा आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है, आगरा की पहचान छत्रपति शिवाजी, राधारानी, बांके बिहारी और ब्रजभूमि से है।

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश…, योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत सजाने के साथ विकास भी कर रही है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, नैमिषारण्य बटेश्वर इसके उदाहरण हैं। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। 8.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। हाल में ही पुलिस भर्ती में 60 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है। इनमें 12 हजार बेटियां हैं।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि पहले की सरकार में गुंडे माफिया और दंगाई हावी थे। लेकिन हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट भी प्रदान की। प्रदर्शनी में उन्होंने लोगों से मुलाकात करके उन्हें प्रोत्साहन दिया। जीआईसी मैदान (GIC Ground) से वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Tags: cm yogi
Previous Post

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

Next Post

मोदी योगी ने विरासत के साथ विकास को साकार किया-प्रभारी मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
AK Sharma

मोदी योगी ने विरासत के साथ विकास को साकार किया-प्रभारी मंत्री

यह भी पढ़ें

Paneer Besan Cheela

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

07/02/2026
RCC road burst with a loud explosion

तेज धमाके के साथ फट गई आरसीसी रोड, इलाके के लोग रह गए हैरान

28/05/2024
Digital crop survey

पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

16/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version