• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश…, योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Writer D by Writer D
26/03/2025
in Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
Revenue

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ हुए पॉडकास्ट का वीडियो बुधवार को जारी किया है। इसमें सीएम योगी ने तीसरी बार यूपी के सीएम बनने पर जो जवाब दिया उसके बाद से यूपी के सियासी गलियारे में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम योगी का जवाब सियासी पंडितों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा का कोई भी सदस्य सीएम बन सकता

बता दें कि राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था। उसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है। मैं चुनाव लड़ने की कोशिश नहीं करूंगा। हमारी पार्टी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सदस्य सीएम बन सकता है। बता दें कि सीएम योगी इससे पहले भी कह चुके हैं कि उनका क्या है जब इस भार से मुक्ति मिल जाएगी तो वो गोरखपुर चले जायेंगे।

हम जितने मंदिर खोज पाएंगे, खोजेंगे

संभल से लेकर वाराणसी तक नए मंदिर खोजने की बात पर योगी ने कहा कि हम जितने मंदिर खोज पाएंगे, खोजेंगे। मथुरा मामले के कोर्ट में होने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम अदालत का ही कहना मान रहे हैं, वरना अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अब तक संभल में कुल 54 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया है। इसके अलावा कुछ और के लिए भी प्रयास जारी हैं। जितना मिलेगा हम सब खोदकर निकालेंगे।

सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि

जब उनसे पिछले आठ वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछा गया, तो सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कृषि, युवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, कानून व्यवस्था, पर्यटन और विरासत से जुड़े क्षेत्रों में किए गए सुधारों को राज्य की बड़ी उपलब्धियों में गिना।

योगी सरकार ने पहले से चार गुना अधिक लोगों को दिया उज्ज्वला योजना का लाभ

सीएम योगी (CM Yogi) ने सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि को बताया। उन्होंने कहा,किसी भी सरकार की सबसे बड़ी सफलता जनता का विश्वास और समर्थन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया है, जिसमें जनता का अपार समर्थन मिला है।

Tags: cm yogi
Previous Post

सुकमा: 6 महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के थे इनामी

Next Post

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Ethanol

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

यह भी पढ़ें

kapoor family met pm modi

राज कपूर की बेटी ने कहा आदरणीय… सुनते ही PM मोदी ने कह दी ये बात

11/12/2024
नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ Fourth anniversary of demonetisation

IIT दिल्ली का दीक्षांत : पीएम मोदी, छात्रों से बोले- नए इनोवेशन से आपके देश की पहचान होगी

07/11/2020
Bru Tribal Refugees

25 सालों से अपने ही देश में शरणार्थी हैं ब्रू आदिवासी हाइला

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version