• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

Writer D by Writer D
05/04/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Manoj Kumar merged into the five elements

Manoj Kumar merged into the five elements

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) का बीते दिन 87 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर जकै दिनों से बीमार चल रहे थे। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि वह 2-3 हफ्ते से बीमार चल रहे थे। उनकी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार ने शुक्रवार को तड़के सुबह अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बेटे कुणाल ने अंतिम संस्कार किया। एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे विलेपार्ले श्मशान भूमि पर किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार (Manoj Kumar) का पार्थिव शरीर घर लाया गया था, जहां कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें आखिरी विदाई पर श्रद्धांजलि देने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे। अभिनेता डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार (Manoj Kumar) के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद हर शख्त पत्नी की इस हालत को देखकर परेशान था।

अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज कुमार (Manoj Kumar) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वे वहां सलीम खान से गले भी मिले।

अंतिम सफर पर निकले मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ मिलेगी आखिरी विदाई

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि वह भारत के विश्व कला रत्न हैं। वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हमारे बॉलीवुड के रत्न हैं और हमेशा रत्न बने रहेंगे।

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार (Manoj Kumar) को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता। अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा, उन्होंने हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, पत्थर के सनम, नील कमल और क्रांति जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में भी एक्टिंग की और उन्हें डायरेक्ट भी किया।

Tags: Manoj KumarManoj Kumar last ritesmanoj kumar passed away
Previous Post

3 साल में यूपी से खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन : योगी आदित्यनाथ

Next Post

यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान…, पीएम मोदी को श्रीलंका में मिला ‘मित्र विभूषण’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Next Post
PM Modi received 'Mitra Vibhushan' in Sri Lanka

यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान..., पीएम मोदी को श्रीलंका में मिला ‘मित्र विभूषण’

यह भी पढ़ें

CM Dhami congratulated on Himalaya Day

हिमालय संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है सरकार – मुख्यमंत्री

09/09/2025
Two arrested with illegal liquor

बाइस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा जेल

13/02/2021
CM Dhami

हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएं: सीएम धामी

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version