• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने यूपी को बनाया डीबीटी और डिजिटल पेमेंट में अग्रणी राज्य

Writer D by Writer D
07/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Digital Payment

Digital Payment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मेहनत और दूरदर्शी सोच ने यूपी को डिजिटल लेनदेन (Digital Payment) और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां 2017-18 में राज्य में 122.84 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए थे, वहीं 2024-25 में दिसंबर तक यह आंकड़ा 1024.41 करोड़ तक पहुंच गया। इतने कम समय में इतनी बड़ी छलांग लगाना यूपी की ताकत को दिखाता है। आज यूपी डिजिटल लेनदेन में नंबर वन है और खास बात यह है कि ज्यादातर ट्रांजेक्शन यूपीआई से हो रहे हैं।

शहर से लेकर गांव-गांव तक डिजिटल पहुंच

योगी सरकार ने डिजिटल क्रांति (Digital Revoluiton) को हर घर तक पहुंचाने का सपना सच कर दिखाया है। डिजिटल बैंकिंग को आसान बनाने के साथ-साथ गांवों तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई गई है। लोगों को इसके फायदे समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। राज्य में 20,416 बैंक शाखाएं, 4,00,932 बैंक मित्र और बीसी सखी, 18,747 एटीएम और 4,40,095 बैंकिंग केंद्र काम कर रहे हैं। ये सुविधाएं शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक लोगों की मदद कर रही हैं। बैंक मित्र और बीसी सखी जैसे कदमों से महिलाओं को भी रोजगार मिला है और ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग आसान हुई है।

डीबीटी से पहुंच रहा सीधा फायदा

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का डीबीटी पर खास जोर यूपी की एक और बड़ी कामयाबी है। इसके जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, बिना किसी बिचौलिए के। 11 विभागों की 207 योजनाएं इस सिस्टम से चल रही हैं, जिनमें 113 केंद्रीय और 95 राज्य सरकार की योजनाएं शामिल हैं।

2024-25 में 9 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख 11 हजार 637 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह रकम गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंदों तक पहुंची है, जिससे उनकी जिंदगी बेहतर हुई है। डीबीटी की वजह से भ्रष्टाचार समाप्त हुआ और करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत भी हुई। यह पारदर्शी व्यवस्था योगी सरकार की ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण को दिखाती है।

डिजिटल क्रांति ने यूपी को दी नई पहचान

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़कर एक नई पहचान बनाई है। यह राज्य अब डिजिटल क्रांति का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। तकनीक के दम पर यूपी न सिर्फ खुद आगे बढ़ रहा है, बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल भी पेश कर रहा है।

डिजिटल लेनदेन और डीबीटी में नंबर वन बनना यूपी के लोगों के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी के प्रयासों से राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हर नागरिक के लिए खुशहाली की उम्मीद जगा रहा है।

Tags: digital payment
Previous Post

सरकार का संकल्प, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय : मुख्यमंत्री

Next Post

LPG सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, उज्जवला योजना पर भी चला महंगाई का चाबुक

Writer D

Writer D

Related Posts

181 women helplines
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Next Post
LPG cylinder

LPG सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, उज्जवला योजना पर भी चला महंगाई का चाबुक

यह भी पढ़ें

UPSC प्रीलिम्स 2020 UPSC prelims 2020

UPSC प्रीलिम्स 2020 स्थगित याचिका: 30 सितंबर को होगी सुनवाई

28/09/2020
Mission Olympic Games

मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

18/11/2022

मानें रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की ये सलाह, बनाए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल!

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version