• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश जैन तीर्थंकरों की पवित्र भूमि : सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP is the holy land of Jain Tirthankaras: CM Yogi

UP is the holy land of Jain Tirthankaras: CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की धरती जैन तीर्थंकरों की पावन भूमि रही है। अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ, जो अयोध्या के राजा थे। अयोध्या में ही 5 तीर्थंकरों ने जन्म लिया। वहीं, काशी की धरती पर भी तीर्थंकर का जन्म हुआ है। हमारे तीर्थंकरों ने यहीं से धर्म और साधना की परंपरा को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में ‘विश्व नमोकार महामंत्र दिवस’ के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। शांति, ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्व कल्याण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की तरफ से किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए प्रेरणादायक संदेश का भी उल्लेख किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यवहारिक जीवन में नमोकार महामंत्र को उतारने के लिए 9 संकल्प बताए हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं और जैन धर्म की अहिंसा और परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

नमोकार महामंत्र से मिलती है दुखों से मुक्ति : योगी (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने नमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि यह महामंत्र भौतिक, दैवीय और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति दिलाने का साधन है। साधना, आत्मशुद्धि और लोक कल्याण की भावना से जुड़कर व्यक्ति न केवल स्वयं का कल्याण करता है, बल्कि समाज और दुनिया के लिए भी प्रेरणा बनता है।

24 तीर्थंकरों का जीवन बना प्रेरणा का मार्ग

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सभी 24 तीर्थंकरों का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने अपने उपदेशों और साधना के माध्यम से जीवन जीने की एक उच्च परंपरा स्थापित की। जैन धर्म की ये शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। हर भारतीय को उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

दुनिया भर में पहली बार एक साथ हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहली बार पूरी दुनिया में विश्व नमोकार महामंत्र दिवस का एक साथ आयोजन कर जैन धर्म की शिक्षाओं को वैश्विक मंच पर स्थापित किया गया है। यह सभी के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में नंगे पैर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से जैन धर्म के उपदेशों को आत्मसात करने की अपील की।

Tags: Lucknow NewsMahaveer JayantiYogi News
Previous Post

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में नंगे पैर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़

Next Post

नाइट क्लब की छत ढहने से गवर्नर समेत 58 लोगों की मौत, 160 घायल; रेसक्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post
58 people died in the collapse of the roof of a nightclub

नाइट क्लब की छत ढहने से गवर्नर समेत 58 लोगों की मौत, 160 घायल; रेसक्यू जारी

यह भी पढ़ें

shubham gill

इंडिया के लिए खेल रहे हो क्लब के लिए नहीं- शुभमन गिल की फोटो पर बोले युवराज

03/12/2020
air india

कोरोना महामारी के बीच एयर इंडिया ने शुरू की ब्रिटेन और इंडिया के बीच उड़ानें

03/01/2021
petrol

11वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version