• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

Writer D by Writer D
09/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Dearness Allowances

Dearness Allowances

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2025 से मूल वेतन पर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की दर को 53% से बढ़ाकर 55% करने का फैसला लिया है। इस निर्णय से राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

इन्हें मिलेगा लाभ

फैसले के तहत, केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी डीए (Dearness Allowance) में वृद्धि का लाभ मिलेगा। निर्णय से राज्य के कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारी कर्मचारी और यूजीसी स्केल में वेतन पाने वाले कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

मई में भुगतान के साथ मिलेगा बढ़े हुए डीए (Dearness Allowance) का लाभ

अप्रैल 2025 के वेतन (मई में भुगतान) के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में सरकार पर मई 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के भुगतान पर 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद व्ययभार आएगा। वहीं, ओपीएस से आच्छादित कर्मचारियों के जीपीएफ में 129 करोड़ रुपये जमा होंगे। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए यह व्ययभार 107 करोड़ रुपये प्रति माह होगा।

कर्मचारियों का कल्याण, योगी सरकार की प्राथमिकता

योगी सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और संतुष्टि को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा। यह कदम योगी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाती है, साथ ही राज्य के विकास और समृद्धि के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।

सीएम योगी ने दी राज्य कर्मचारियों को बधाई

राज्य कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance) बढ़ाये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

योगी सरकार में मिला संस्कृत को बढ़ावा, 73 नए संस्कृत महाविद्यालयों को मान्यता

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53% की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को दिनांक 01.01.2025 से 55% किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Tags: dearness allowance
Previous Post

यूपी के 24,576 गांवों तक सौ फीसदी पहुंचा ‘नल से जल’

Next Post

बीयर फैक्ट्री में धमाके के साथ फटा बॉयलर, तीन मजदूर घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Explosion due to boiler burst in beer factory

बीयर फैक्ट्री में धमाके के साथ फटा बॉयलर, तीन मजदूर घायल

यह भी पढ़ें

prabhas film poster

सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘राधेश्याम’ का पोस्टर हुआ रिलीज

02/01/2021
uunchai

‘ऊंचाई’ का टीजर पोस्टर रिलीज, फ्रेंडशिप डे पर दिया मैसेज

07/08/2022
anand

51 साल बाद बनेगी राजेश खन्ना-अमिताभ की ‘आनंद’ की रीमेक

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version