• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताश के पत्तों की तरह ढह गई 4 मंज़िला इमारत, चार की मौत

Writer D by Writer D
19/04/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
4 killed in building collapse in Mustafabad

4 killed in building collapse in Mustafabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत भरभराकर (Building Collapse) गिर गयी। यह हादसा शक्ति विहार में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुआ। फायर डिपार्टमेंट को रात 2:50 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

हादसे पर डीआईजी एनडीआरएफ मोहसेन शाहेदी ने कहा, “स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 12 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हमारी एनडीआरएफ टीम और अन्य एजेंसियां ​​बचाव कार्य में लगी हुई हैं। यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और हमें भारी मशीनरी की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमें उम्मीद है कि हम लोगों की जान बचा पाएंगे।” विधानसभा उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां आज एक इमारत ढह (Building Collapse) गई।

मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “तीन महीने पहले जब मैं चुनाव जीता था, तब मैं इसी इलाके में था। मैंने उस समय कहा था कि यह बिल्डिंग हादसे का कारण बन सकती है। मैंने दिल्ली के एलजी और एमसीडी कमिश्नर से कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या, कार सवार ने मारी गोली

उन्होंने कहा, “पूरा मुस्तफाबाद ऐसी इमारतों से भरा पड़ा है, जो नुकसान पहुंचा सकती हैं। इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं। बिजली कंपनियां गरीबों को बिजली कनेक्शन नहीं दे रही हैं, लेकिन घरों के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं… एमसीडी और ऐसे विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, और इस घटना ने उनकी पोल खोल दी है।”

फायर टेंडर और एनडीआरएफ की टीमों के 40 से ज्यादा लोग राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा, “हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।”

Tags: building collapsecrime newsdelhi newsNational news
Previous Post

कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या, कार सवार ने मारी गोली

Next Post

तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जारी रखा जनसेवा का अनुष्ठान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
उत्तराखंड

शारदा रिवरफ्रंट की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, 10 माह में 10% काम पर मांगी जवाबदेही

01/10/2026
Next Post
CM Yogi

तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जारी रखा जनसेवा का अनुष्ठान

यह भी पढ़ें

Maneka Gandhi

कोर्ट के आदेश नहीं माने, मेनका गांधी के एनिमल केयर सेंटर पर कार्रवाई

23/01/2026
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, गैंगरेप मामले में हुआ सजा

04/11/2023
Indian bowler Bhuvneshwar Kumar named 'ICC Player of the Month'

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version