• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL क्रिकेटर मुसीबत में फंसे, पत्नी ने दर्ज करवाया घरेलू हिंसा और दहेज का केस

Writer D by Writer D
22/04/2025
in खेल
0
Amit Mishra

Amit Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा (Amit Mishra) मुसीबत में फंस गए हैं। कानपुर के मीरपुर कैंट के रहने वाले अम‍ित म‍िश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। ये केस न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में दाखिल किया गया है। जिसमें अमित और उनके परिवार से एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है। कोर्ट ने सभी को नोटिस भेज दिया है और अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

गरिमा एक मॉडल हैं और बिरहाना रोड की निवासी हैं। उन्होंने कोर्ट से 50 हजार रुपये मासिक भत्ते, गहनों की वापसी और पति के घर में रहने का हक मांगा है। गर‍िमा ने बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को अमित (Amit Mishra) से हुई थी, जो आरबीआई में सहायक प्रबंधक हैं। गरिमा के अनुसार, शादी के समय ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये और होंडा सिटी कार की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर विदाई रोक दी गई थी। बाद में ढाई लाख रुपये देने पर विदाई हुई।

बकौल गर‍िमा शादी के बाद वह कानपुर के किदवई नगर स्थित अमित (Amit Mishra) के घर गईं, जहां ससुराल वालों ने उन्हें दहेज के लिए परेशान किया। बाद में अमित उन्हें तिलक नगर ले गया, लेकिन वहां भी परेशानियां जारी रहीं। गरिमा ने बताया कि अमित उनके साथ मारपीट करता था, कमाई छीन लेता था और सोशल मीडिया पर दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था। वह अक्सर तलाक की धमकी भी देता था।

लगातार मानसिक और शारीरिक तनाव से गरिमा डिप्रेशन में चली गईं। उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन समय पर माता-पिता के पहुंचने से उन्हें बचा लिया गया। मानसिक स्थिति खराब होने से उन्हें मॉडलिंग छोड़नी पड़ी। उनके वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अदालत ने मामले को दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया है।

अम‍ित म‍िश्रा (Amit Mishra) का क्रिकेट कर‍ियर

अमित मिश्रा एक रणजी प्लेयर रहे हैं आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, स्पोर्ट्स कोटे से उन्हें आरबीआई में नौकरी मिली जहां वह भी कार्यरत हैं। 33 साल के अम‍ित दाएं हाथ के बैटर और गेंदबाज रहे हैं।

कानपुर में जन्मे मिश्रा ने 2013-14 के रणजी ट्रॉफी सीजन में डेब्यू किया और राजस्थान के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने पहले सीजन में 19।77 की औसत से 27 विकेट लिए और अगले दो सीजन में यूपी टीम की गेंदबाजी अटैक के सदस्य के रूप में खुद को टीम में स्थाप‍ित कर ल‍िया।

मैं मर्यादा भूल… अनुराग कश्यप ने इस तरह ब्राह्मण समाज से मांगी माफी

राजस्थान रॉयल्स ने 2014 के आईपीएल नीलामी में मिश्रा को उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें कोई मैच नहीं खेलने का मौका मिला। वहीं मिश्रा को गुजरात लायंस ने 2016 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था।

Tags: Amit MishraIPL
Previous Post

LPG Cylinder को लेकर लागू हुए नए नियम, भरवाने से पहले करना होगा ये काम

Next Post

विस्फोट के बाद प्राइवेट प्लेन में लगी आग, 19 साल के पायलट की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
Plane Crash

विस्फोट के बाद प्राइवेट प्लेन में लगी आग, 19 साल के पायलट की मौत

यह भी पढ़ें

CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

15/06/2024
Maha Kumbh

अंतरिक्ष से दिखा महाकुम्भ का विहंगम नजारा

27/01/2025
Acidity

ये गलतियां बनती हैं एसिडिटी का कारण

29/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version