• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में भीषण गर्मी में भी नहीं होगा पेयजल का संकट, प्रशासन 24 घंटे अलर्ट

Writer D by Writer D
25/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Water

Water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : भीषण गर्मी में भी प्रदेश में पेयजल (Drinking Water) का संकट नहीं होने पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का स्पष्ट निर्देश है कि एक एक ग्रामीण परिवार को निरन्तर एवं निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई जाए। इसके लिए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश भी जारी किया गया है। जल आपूर्ति के लिए सभी मण्डलायुक्त अपने स्तर पर बैठक कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को निरंतर शुद्ध पेयजल (Drinking Water) उपलब्ध कराने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य है कि प्रदेश के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी या संकट की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठकें कर पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी और त्वरित समाधान की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील, थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

पाइप पेयजल योजनाओं का पूर्ण उपयोग

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो पाइप पेयजल योजना का अधिकतम उपयोग कर हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। जहां निर्माण कार्य लंबित है, वहां वैकल्पिक स्रोतों से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सूचना, शिक्षा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा

गर्मी से आमजन को राहत देने के लिए तहसील, थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र जैसे सार्वजनिक और सरकारी परिसरों में प्याऊ या घड़े रखवाने तथा जल की अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लू के प्रभाव से बचने और शुद्ध जल के महत्व को समझाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ जल उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। जिससे भीषण गर्मी में भी जीवन सामान्य बना रहे। सामुदायिक शौचालयों में भी पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

पीएम अजय की ग्रांट-इन-एड योजना को सीएम युवा से जोड़ेगी योगी सरकार

Next Post

पहलगाम हमले में शहीदों के परिवारों को NSE ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगा 1 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
NSE

पहलगाम हमले में शहीदों के परिवारों को NSE ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगा 1 करोड़

यह भी पढ़ें

New Gen Citroen e-C3 की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, अगले साल हो सकती है लॉन्च

सड़कों पर नजर आई नई e-C3! Citroen अगले साल कर सकती है लॉन्च

11/12/2025

खतरनाक हुआ चक्रवात हामून, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

24/10/2023
CM Vishnudev Sai

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय

09/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version