• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम अजय की ग्रांट-इन-एड योजना को सीएम युवा से जोड़ेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
25/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PM AJAY

PM AJAY

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) अनुसूचित जाति के आर्थिक उत्थान के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM AJAY) के तहत संचालित ग्रांट-इन-एड योजना को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) से जोड़ा जाए। इससे अनुसूचित जाति के युवाओं खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें व्यवसाय की ओर प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रांट-इन-एड योजना को और प्रभावी बनाने के लिए सीएम योगी (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि इस योजना को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए इसका क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए जिससे लाभार्थी अनुदान राशि का प्रभावी और उत्पादक उपयोग कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया में महिला लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

अनुदान की राशि को मार्जिन मनी के तौर पर उपयोग कर सकेंगे नए उद्यमी

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को क्लस्टर मॉडल पर समूहबद्ध कर रोजगारोन्मुखी परियोजनाओं की स्थापना कराई जाती है। प्रत्येक लाभार्थी को अधिकतम 50,000 रुपये या प्रोजेक्ट लागत का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, सहायता अनुदान के रूप में प्रदान किया जाता है। ऐसे में सीएम युवा से इस योजना को जोड़ने पर यह राशि लाभार्थियों के लिए मार्जिन मनी के तौर पर मानी जाएगी, जिससे उन्हें संस्थागत ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल अनुसूचित जातियों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करेगी योगी सरकार

बीते दिनों हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी कहा कि योजनाओं को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देने वाले रूप में लागू किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों एमएसएमई, ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) और सीएम युवा को समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

योगी सरकार (Yogi Government) की मंशा है कि अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर किया जाए। इस योजना के तहत उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण, मेंटरशिप, वित्तीय साक्षरता और विपणन कौशल से भी सुसज्जित किया जाएगा।

इस एकीकृत मॉडल के तहत तैयार लाभार्थी सीएम युवा योजना के अंतर्गत बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे और उन्हें सरकार की गारंटी के तहत ऋण मिल सकेगा। इससे वे छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग शुरू कर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।

Tags: PM Ajay
Previous Post

अटल पेंशन योजना में यूपी नंबर वन, 1.20 करोड़ लोग करा चुके हैं नामांकन

Next Post

यूपी में भीषण गर्मी में भी नहीं होगा पेयजल का संकट, प्रशासन 24 घंटे अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
Water

यूपी में भीषण गर्मी में भी नहीं होगा पेयजल का संकट, प्रशासन 24 घंटे अलर्ट

यह भी पढ़ें

Hockey Jharkhand

जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशि: झारखंड ने फाइनल में बनाई जगह

12/05/2022
Senthil Balaji

बिजली मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई के बीच उठा सीने में दर्द

14/06/2023
akhilesh yadav

भाजपा सरकार का डबल इंजन यार्ड पर ही खड़ा है : अखिलेश

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version