• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजे…, सीमा हैदर ने पीएम मोदी-सीएम योगी से लगाई गुहार

Writer D by Writer D
26/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Seema Haider

Seema Haider

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत से सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल हैं कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। इसी क्रम में अब सीमा हैदर का वीडियो सामने आया है। इसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करती नजर आईं। कहा- मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मुझे वापस न भेजा जाए।

दो साल पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध रूप से भारत में आई। फिलहाल वो गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

सीमा (Seema Haider) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है- मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर। इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी? इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है- मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं। बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।

सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान

इसी साल यानि 2025 में सीमा (Seema Haider) ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे।

Tags: Noida newsSeema Haiderup news
Previous Post

नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश करेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो-25

Next Post

लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानों को किया गया रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Lahore Airport

लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानों को किया गया रद्द

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, बन चुका है अपराध का हब : लल्लू

26/08/2020
CM Yogi

राशन की कालाबाजारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

15/10/2024

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर आएगी चमक : योगी

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version