• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम का फिर बिगड़ेगा मिजाज, इन राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Writer D by Writer D
26/04/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से कराह रहे लोगों को मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है। अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधि दिख सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के साथ राहत वाली बारिश (Rain) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बदलाव की शुरुआत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से शुरू होगी और आगे बढ़ते हुए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक जाएगी।

इन जिलों में आंधी के साथ बारिश (Rain) की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो रही है। अगले दो दिनों में कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश (Rain) और ओलावृष्टि की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके वजह से तापमान में गिरावट आएगी और हवा की गुणवत्ता कुछ हद तक बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार 26 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ साथ आगरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, महोबा, प्रयागराज और वाराणसी में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके साथ ही मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना है।

27 अप्रैल के बाद पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इन राज्यों में तेज आंधी के साथ-साथ प्री-मानसून होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 अप्रैल से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के मौसम में बदलाव आएगा। इन राज्यों के कई भागों में तेज बारिश के साथ गरज चमक और कहीं कहीं बर्फ के गोले गिरने के भी संभावना है।

पहाड़ों और दक्षिण भारत में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग में बताया कि शनिवार 26 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने बादल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग में बताया कि राजस्थान और पंजाब में 1 मई तक, हरियाणा में 29 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल तक, उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में केवल आज के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्म रातों का अलर्ट हैं।

Tags: Heavy rainWeather ReportWeather updates
Previous Post

लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानों को किया गया रद्द

Next Post

नेपाल और चाइना के बीच सम्बन्धो को करेगा मजबूत ये महोत्सव: पीएम ओली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post

नेपाल और चाइना के बीच सम्बन्धो को करेगा मजबूत ये महोत्सव: पीएम ओली

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव

बिहार चुनाव: पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग ने धर्मसंकट से बचने का दिया ये सुझाव

18/10/2020
Deepotsav

Deepotsav 2023: 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स

27/09/2023
'Super Chor' Bunty alias Devendra arrested

‘सुपर चोर’ बंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बन चुकी है फिल्म, बिग बॉस में भी जा चुका

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version