• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – सीएम भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
28/04/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि प्रदेश में हवाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए राज्य सरकार ने दूरगामी निर्णय लिए हैं। इससे पर्यटन, शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अपेक्षित गति मिलेगी।

शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध करने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट महत्वपूर्ण साबित होगा। इस एयरपोर्ट के विकास के लिए राज्य सरकार एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य एमओयू हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ईएचवी लाइन शिफ्टिंग और आरआरवीपीएनएल की लाइन शिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाएं।

विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम होगा जयपुर स्टेट टर्मिनल—

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर बनने जा रहे स्टेट टर्मिनल पर विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएं। इसमें ग्रीन एरिया, पार्किंग, मीटिंग हॉल आदि के संबंध में विशेष योजना बनाकर कार्य किया जाए ताकि आगंतुकों को श्रेष्ठ सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि टर्मिनल की बिल्डिंग के स्थापत्य में जयपुर की विरासत की झलक मिले और आधुनिक सुविधाएं भी विकसित हो। भविष्य में आगंतुकों की संख्या एवं हवाई सेवाओं के अनुरूप टर्मिनल का निर्माण किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि टर्मिनल के निर्माण के लिए 12 हजार 778 वर्ग मीटर भूमि का आवंटन हो चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई पट्टियों के उन्नयन और मरम्मत कार्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने उदयपुर हवाई अड्डे के विस्तार एवं उत्तरलाई हवाई पट्टी पर सिविल एन्क्लेव और अप्रोच रोड के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल की क्षमता 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख यात्री प्रतिवर्ष की जा रही है।

शर्मा (CM Bhajanlal) ने प्रदेश में हवाई पट्टियों के उन्नयन और विस्तार की समीक्षा की। उन्होंने झुंझुनूं, आबू रोड़ और डूंगरपुर हवाई पट्टी के विस्तार व प्रतापगढ़ और हमीरगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने हरियाणा से सालासर और खाटूश्यामजी के लिए हवाई सुविधा और एयर एंबुलेंस सुविधा के विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस की सुविधा से दूरस्थ स्थानों के लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी जिससे आमजन को राहत मिलेगी। श्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हुए एमओयू पर हुई प्रगति की समीक्षा की।

Tags: CM Bhajanlal
Previous Post

आठ साल में नहीं लगाया कोई नया टैक्स, फिर भी योगी ने यूपी को बना दिया रेवेन्यू सरप्लस स्टेट

Next Post

इस दिन शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों की आएगी शामत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Shani Jayanti

इस दिन शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों की आएगी शामत

यह भी पढ़ें

Breast

छोटे साइज ब्रेस्ट से है परेशान, इस पैक को लगाकर पाएं मनचाहा साइज

09/12/2021
thinking tree

एक पेड़ ऐसा जो सोचता है इन्सानों की तरह, जानें हैरन कर देने वाला ये मामला

09/01/2021
कोरोना से परिवार में 6 मौतें

कोरोना के इस कहर ने उड़ाए सबके होश, पाजिटिव मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की माैत

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version