• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूता फैक्ट्री में आग ने मचाया तांडव, एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जले

Writer D by Writer D
05/05/2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
5 killed in fire at shoe factory

5 killed in fire at shoe factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में रविवार रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। आग इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर स्थित जूता-चप्पल फैक्ट्री (Shoe Factory) में लगी थी, जोकि फैलती हुई तीसरी और फिर चौथी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 7 घंटे लगे। रात 1:30 बजे लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। इस अभियान में 70 से अधिक फायर फाइटर्स ने हिस्सा लिया। फायर फाइटर्स ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन चौथी मंजिल पर फंसे मोहम्मद दानिश (45), उनकी पत्नी नाजमी सबा (42) और बेटियां सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (7) की जान नहीं बचाई जा सकी। इन सभी के शव सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे बर्न यूनिट भेजे गए।

आग पहले बेसमेंट में लगी और उसके बाद मात्र 20 मिनट में चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद इमारत में तीन तेज धमाके भी हुए, जिनके पीछे सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। धीरे-धीरे दमकल की गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई और कुल 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।

फैक्ट्री (Shoe Factory)में जूते के सोल चिपकाने में इस्तेमाल होने वाला डेंड्राइड केमिकल और पेट्रोल मौजूद था। इससे आग बार-बार भड़कती रही। धुएं के चलते फायर फाइटर्स को बिल्डिंग के अंदर जाने में बाधा आई। इधर, पुलिस ने आसपास की 6 इमारतों को एहतियातन खाली करवा लिया और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। घटना की जांच जारी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस व फायर विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों से बचने के लिए नदी में कूदा आतंकियों का मददगार, डूबने से मौत

दमकलकर्मियों के मुताबिक, शुरू में पानी को सीधे सामने से डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन ऊंचाई और संकरी सीढ़ियों के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आईं। इसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मंगवाया गया, जिसकी मदद से दमकलकर्मियों ने ऊपरी मंजिलों तक पानी पहुंचाया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, इस बहुमंजिला भवन के भूतल में गोदाम था जिसमें कच्चा माल, तैयार उत्पाद और बड़ी मात्रा में केमिकल संग्रहित था। आग लगने के करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी भूतल और निचली मंजिलों पर लगी आग को काबू करने में सफल हुए। लेकिन तभी केमिकल में दोबारा लगी आग ने तीसरी, चौथी और फिर पांचवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

Tags: crime newskanpur newsshoe factory
Previous Post

सुरक्षा बलों से बचने के लिए नदी में कूदा आतंकियों का मददगार, डूबने से मौत

Next Post

जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की आशंका, बढ़ी सुरक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Alert of attack on jails of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की आशंका, बढ़ी सुरक्षा

यह भी पढ़ें

राकेश टिकैत Rakesh Tikait

केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद तय करेंगे आगे की रणनीति : राकेश टिकैत

09/12/2020
चिराग पासवान chirag paswan

नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाईं : चिराग

02/11/2020
स्वतंत्रदेव सिंह Swatantradev Singh

योगी के बुलडोजर के आगे प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं अपराधी : स्वतंत्रदेव सिंह

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version