• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नजीर बना सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’, पहुंचे अन्य राज्यों के भी फरियादी

Writer D by Writer D
06/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : हैलो, मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कार्यालय से बोल रहा हूं। आपके प्रदेश के एक नागरिक अपनी समस्या लेकर यहां आए हैं। यह आपसे मिलेंगे। कृपया इनकी समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें। उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों के अधिकारियों के पास प्रायः ऐसे फोन यहां से किए जाते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘जनता दर्शन’ में न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों के पीड़ित भी निरंतर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘जनता दर्शन’ में हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचते हैं। उनकी समस्या सुनते हैं और निराकरण के लिए संबंधित राज्य से संपर्क स्थापित करने का आदेश अपने कार्यालय को देते हैं। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच यूपी के बाहर के 65 फरियादी ‘जनता दर्शन’ व प्रवास के दौरान योगी आदित्यनाथ से मिले। इन सभी की शिकायत उनके गृहराज्य के आलाधिकारियों तक पहुंचाई गई। ऐसी कार्रवाई की बदौलत ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का ‘जनता दर्शन’ नजीर बन गया है। अन्य राज्यों के नागरिक भी मानते हैं योगी हैं तो यकीन है। समाधान पाकर खिले चेहरे सीएम योगी का धन्यवाद करने भी आते हैं।

सात महीने में आए 65 फरियादी

सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश के पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समय-समय पर जनता दर्शन करते हैं। वे पीड़ितों की समस्या को सुनते हैं और निराकरण कराते हैं। प्रार्थना पत्रों पर सीएम योगी की कार्रवाई नजीर बनती है। योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर समय-समय पर स्वयं जनता दर्शन करते हैं। साथ ही गोरखपुर प्रवास के दौरान प्रतिदिन जनता से मुखातिब होते हैं। उनकी दिनचर्या ही जनता से मिलने से प्रारंभ होती है।

पिछले साढ़े छह महीने में बिहार, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम समेत कई राज्यों के 65 फरियादी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने इनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित राज्यों तक इसे प्रेषित कराया।

उत्तराखंड दौरे पर भी सीएम योगी (CM Yogi) के पास आए कई प्रार्थना पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) फरवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर गए थे। वहां पौड़ी गढ़वाल के विथ्याणी गांव के पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह नेगी ने सीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। ठांगर ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर के उच्चीकरण संबंधी पत्र भी सीएम को सौंपा गया।

उत्तराखंड की ही रुचि ने चिकित्सा संबंधी आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए सीएम योगी (CM Yogi) को पत्र सौंपा। यमकेश्वर विकास खंड के एक मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद्र लखेड़ा ने सीएम योगी को सड़क निर्माण कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड प्रशासन को पत्र प्रेषित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।

फीस माफी, चिकित्सा, पुलिस, पढ़ाई में मदद, मंदिर निर्माण, पैतृक विवाद संबंधी कई फरियाद पहुंची सीएम (CM Yogi) के पास

सीएम योगी (CM Yogi) के पास फीस माफी, चिकित्सा, पुलिस, पढ़ाई में मदद, मंदिर निर्माण, पैतृक विवाद संबंधी कई फरियाद पहुंची। मध्य प्रदेश के सीधी के राजगढ़ कोठार की प्रीतू साहू ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गुहार लगाई। बिहार के पश्चिमी चंपारण के माधोपुर प्रखंड की प्रियम प्रीति ने राहत कोष से सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया।

इसके अलावा ओडिशा, बिहार से मंदिर जीर्णोद्धार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से भी आए लोगों की शिकायतों को सीएम योगी ने सुना। छात्रा निष्ठा साहनी ने राजस्थान में फीस माफी के लिए भी गुहार लगाई।

Tags: cm yogi
Previous Post

स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए- मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड में अब नौकरियां पाने का एकमात्र आधार योग्यता, प्रतिभा व क्षमता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड में अब नौकरियां पाने का एकमात्र आधार योग्यता, प्रतिभा व क्षमता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Murder

सपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

07/12/2021
Four arrested in cashier murder case

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

24/03/2023
fire

चूल्हे की राख़ से छप्पर में लगी आग, एक व्यक्ति समेत चार मवेशियों की झुलसकर मौत  

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version