• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री हत्याकांड में आरोपियों को ‘सुप्रीम’ झटका, उम्रकैद बरकरार

Writer D by Writer D
15/05/2025
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Brij Bihari Prasad Murder Case

Brij Bihari Prasad Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड (Brij Bihari Prasad Murder Case) में दोषी मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बृजबिहारी हत्याकांड के दोषी पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने सजा को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है।

साल 1998 में हुए बृजबिहारी हत्याकांड (Brij Bihari Prasad Murder Case) में आरोपी मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी की उम्रकैद की सजा सुप्रीम कोर्ट ने साल 2024 में बरकरार रखी थी। इसी के बाद एक बार फिर उम्रकैद की सजा पर फिर से विचार करने की याचिका के साथ इन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर फिर से विचार करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने 6 मई के फैसले में कहा कि पुनर्विचार का कोई केस नहीं बनता।

कैसे हुई थी पूर्व मंत्री की हत्या (Brij Bihari Prasad Murder Case) ?

साल 1998 में बिहार के दिग्गज नेता बृजबिहारी प्रसाद (Brij Bihari Prasad) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो उस समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ वो इंजीनियरिंग एडमिशन घोटाले में आरोपी थे और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही टहलने के दौरान उन पर हमला हो गया था और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

नेता (Brij Bihari Prasad) की हत्या के बाद इस मामले में बिहार के बाहुबली सूरजभान सिंह और मुन्ना शुक्ला समेत 8 आरोपियों को साल 2009 में निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन इसी के बाद साल 2014 में पटना हाईकोर्ट ने सभी को बरी करने का बड़ा फैसला सुनाया था। बृज बिहार प्रसाद की पत्नी रमा देवी और केंद्रीय सीबीआई ने आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाए जाने के बाद सबूत इकट्ठे किए और आरोपियों को बरी करने के सुप्रीम कोर्ट के 2014 के आदेश को चुनौती दी थी।

मंत्री होकर कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हो…, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोलने वाले विजय शाह को SC की फटकार

इसी के बाद 4 अक्टूबर, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा था। इसी को लेकर अब पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर फिर से विचार करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इस हत्या मामले में सूरजभान सिंह और राजन तिवारी सहित अन्य को अदालत ने बरी कर दिया था।

Tags: bihar newsBrij Bihari Prasad murder casecrime news
Previous Post

फीकी हुई सोने की चमक, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

Next Post

ट्रक ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर, 6 सवारियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
6 died in a road accident in Hardoi

ट्रक ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर, 6 सवारियों की मौत

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma

IND Vs PAK: रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा, जीत से 81 रन दूर भारत

14/10/2023
Khadi Mahotsav

स्वदेशी उत्पादों व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा खादी महोत्सव

24/11/2025
RR/KKR

क्या आज केकेआर को हराकर सैमसन फिसड्डी कप्तान का टैग हटा पाएंगे

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version