• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में रिमूवर हो गया है खत्म, तो इन जुगाड़ से हटाएं नेल पेंट

Writer D by Writer D
12/05/2026
in फैशन/शैली
0
nail paint remover

nail paint remover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपके घर में नेल पेंट रिमूवर (Nail Paint Remover) खत्म हो गया है और आपको किसी पार्टी या इवेंट में जाना है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से पुराने नेल पेंट को हटा सकते हैं। ये नुस्खे घर में मौजूद सामान से किए जा सकते हैं और यह आपके नेल्स को नुकसान भी नहीं पहुंचाते।

टूथपेस्ट

– सबसे पहले, एक कॉटन बॉल पर या अपने नाखूनों के ऊपर थोड़ी सी टूथपेस्ट लगाएं।
– अब, नेल फाइलर की मदद से धीरे-धीरे हर नाखून पर लगे नेल पेंट को रगड़कर हटा लें।
– इसके बाद, हाथों को अच्छे से धो लें और चेक करें कि कहीं नेल पेंट का कोई हिस्सा छूट तो नहीं गया। यदि ऐसा हो, तो इस प्रोसेस को दोहराएं।

हैंड सेनेटाइजर

– इसमें मौजूद अल्कोहल नेल पेंट निकालने के लिए एक प्रभावी सॉल्वेंट है।
– सबसे पहले, अपनी उंगलियों को थोड़ी देर के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर रखें, ताकि नाखूनों पर लगे पेंट को नरम किया जा सके।
– अब एक कॉटन बॉल पर सेनेटाइजर डालें और इसे सभी नेल पेंट लगे नाखूनों पर घुमाते हुए लगाएं।
– इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि पूरा कलर हट न जाए।

ऑरेंज जूस और विनेगर

– इन दोनों की थोड़ी-थोडी मात्रा लेकर एक बाउल में मिक्स कर लें।
– अब एक कॉटन बॉल पर इस घोल को लें और नेल्स के ऊपर 10-15 मिनट तक लगाए रखें।
– जब आप देखें कि नेल पेंट सॉफ्ट होने लगा है तो कॉटन बॉल की मदद से हर नाखून के ऊपर हल्के हाथों से रगड़ें। जरूरत पड़ने पर इस प्रोसेस को फिर दोहराएं।

हेयर स्प्रे

– अल्कोहल कंटेंट वाले हेयर स्प्रे को आप एक अच्छे नेल पेंट रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
– बस अपने नेल्स के ऊपर इसे स्प्रे करना है और पेंट लगे हर नाखून के ऊपर कॉटन बॉल से हल्के हाथों से पोंछना है।

बेकिंग सोडा

– इसका इस्तेमाल घर में काफी सारी चीजों की सफाई के लिए होता है।
– नेल पेंट हटाने के लिए एक गीले कपड़े के ऊपर बेकिंग सोडा को छिड़कें और फिर इस कपड़े से नेल्स के ऊपर धीरे-धीरे रब करें।
– इसमें थोड़ा लंबा वक्त लग सकता है।

नींबू का रस

– गुनगुने पानी के बाउल में हल्का सा साबुन डालकर अपनी उंगलियों को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें।
– अब एक नींबू काटकर उसका रस अपने नाखूनों पर निचोड़ दें, ताकि नेल पेंट आसानी से हट सके।
– इसके बाद, कॉटन पैड या पेपर टॉवेल की मदद से नेल पेंट को धीरे-धीरे पोछें।
– उंगलियों को अच्छे से धो लें और जरूरत पड़ने पर इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
– ध्यान रखें, अगर आपके नाखूनों के आस-पास कोई चोट या खरोंच है, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

ये नेल पेंट रिमूवर (Nail Paint Remover) हैं सेफ

– बाजार में मौजूद ऐसे नेल पेंट रिमूवर लें जो एसेंशियल ऑयल युक्त हो।
– उसमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व हों।
– इससे आपके नाखूनों को पोषण मिलेगा और वे लंबे समय तक खूबसूरत व हेल्दी बने रहेंगे।

Tags: beauty hacksBeauty tipsnail paint removerSkin Care
Previous Post

आरती के बाद क्यों बोलते हैं कर्पूरगौरं.. मंत्र

Next Post

इस चटनी से बढ़ेगा थाली का स्वाद, जानें ये आसान रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Henna
फैशन/शैली

बालों में लगाएं मेहंदी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

17/07/2026
egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
pressure cooker
फैशन/शैली

कुकर की सीटी से पानी के साथ बहती है दाल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

17/07/2026
mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Rain Water
धर्म

बारिश का पानी भर सकता है धन भंडार, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

17/07/2026
Next Post
Garlic Chutney

इस चटनी से बढ़ेगा थाली का स्वाद, जानें ये आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के झटके से हिला नवाबों का शहर, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

20/08/2022

शुरू होने वाली है शनि की उल्टी चाल, 141 दिन ये राशि वाले रहे सतर्क

26/05/2022
Temple Museum

कैबिनेट के फैसले से अयोध्या के संत समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर

02/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version