• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्री को बड़ा झटका, 72 औद्योगिक प्लाट का आवंटन हुआ निरस्त

Writer D by Writer D
21/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rakesh Sachan

Rakesh Sachan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) को बड़ा झटका लगा है। मंत्री राकेश सचान को आवंटित 72 भूखंड निरस्त किए गए हैं। इसके साथ ही फतेहपुर उद्योग विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होगी। मंत्री राकेश सचान को 11 साल पहले आवंटित भूखंड निरस्त किए गए हैं। तत्कालीन 5 अफसरों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। फतेहपुर के लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है।

बता दें कि प्रारंभिक जांच में इन अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली है। 11 साल पहले आवंटित भूमि पर उद्योग नहीं लगे। इन भूखंडो को अभिनव सेवा संस्थान के नाम पर मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan)  के नाम आवंटन किया गया था। राकेश सचान ने 72 भूखंड अपने नाम कराया था, जिसमें अभिनव शिक्षा संस्थान व सीमा शिक्षा संस्थान के नाम औद्योगिक आस्थान सुधवापुर में 40 और औद्योगिक आस्थान चकहाता में 32 भूखंड की भूमि का आवंटन किया गया था। इन दोनों संस्थानों के प्रबंधक राकेश सचान ही है और सबसे बड़ी बात यह है कि आवंटन के बाद सभी भूखंड खाली हैं।

गौरतलब है कि MSME मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) के नाम पर 72 प्लॉटों का आवंटन किया गया था। ये सभी आवंटन साल 2012-13 के थे। आवंटन के लिए 10% की सिक्योरिटी मनी भी अब तक जमा नहीं हुई थी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। सत्येंद्र सिंह ने कानपुर में निदेशक उद्योग को लिखित शिकायत दी थी। वहीं मामले पर MSME मंत्री राकेश सचान ने कहा था अपने नाम दर्ज औद्योगिक प्लॉट कैंसल करवाएंगे।

बता दें कि जिले में उद्यमी अपना उद्योग लगाना चाहते हैं लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल रही है। ऐसे में जिले का औद्योगिक विकास प्रभावित हो रहा है। इसके लिए लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने उद्योग आयुक्त एवं निदेशक को मामले में पत्र लिख कर औद्योगिक रोजगार को गति देने के लिए मामले से अवगत कराया।

जिले में यूपीएसआईडीसी के 8 क्षेत्रों में 367 भूखंड हैं और 102 इकाइयां हैं, जिनमें 31 इकाइयां सक्रिय हैं और 71 इकाइयां निष्क्रिय हैं। ऐसे में बहुत से प्लाट ऐसे हैं जहां एक भी इकाई नहीं लगी है और आवंटियों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

दुबई की कंपनी उत्तर प्रदेश में 400 करोड़ का करेगी निवेश

Next Post

अनपरा-ई और ओबरा-डी के लिए कंसलटेंट को मालिकाना हक देना गलत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Next Post
Electricity Prices

अनपरा-ई और ओबरा-डी के लिए कंसलटेंट को मालिकाना हक देना गलत

यह भी पढ़ें

APPSC admit card

एएफसीएटी 2020 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट हुये जारी

16/09/2020
Naxalites conspiracy failed

जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों की बीजापुर जैसी साजिश को किया नाकाम

07/04/2021
CM Yogi

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: सीएम योगी

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version