• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान की विकृति है मरना और सड़ना: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) भारत के स्वाभिमान, भारत की मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक रहा है। भारत ने अपनी आन बान और शान के लिए वह किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त किया था। देश के रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, भारत के शौर्य और पराक्रम को बहादुर जवानों ने बहादुरी के साथ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने दुश्मन पाकिस्तान को ठिकाना लगाने का काम किया। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल (पूर्ववर्ती मेयो हाॅस्पिटल) की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में कही। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

पाकिस्तान की विकृति है मरना और सड़ना: सीएम योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मेयो हॉस्पिटल और डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल ने आज 25 वर्ष की यात्रा पूरी की है। इसकी आधारशिला वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी थी। आज यह राजधानी में हॉस्पिटल और बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज के रूप में अपनी नई पहचान के रूप में आगे बढ़ रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रदेशवासियों को आरोग्यता प्रदान करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि यही जीवन में उन्नति की राह और संस्कृति है। एक विचारक नाम के बीज का वृक्ष बन जाना संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है। भारत उस संस्कृति का प्रतीक है, जो सदैव मानवता के लिए एक मार्गदर्शक बनकर दुनिया के लिए सदैव एक आशा की किरण बना रहता है। वहीं पाकिस्तान की विकृति की नियति मरना और सड़ना है। चाहे वह भारत के हाथों मारे या फिर अपने द्वारा पल्लवित पोषित आतंकवादियों के कृत्य से मरे।

प्रतिस्पर्धा के दौर में सेवा काे सर्वोच्च प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाएं एक नए प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रही है। इस प्रतिस्पर्धा में अपने आप को स्थापित करने के लिए सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी पड़ेगी क्योंकि अगर इस क्षेत्र में संवेदना ना हो तो फिर एक चिकित्सक के प्रति आम जनमानस के मन में जो विश्वास है वह विश्वास डगमगाएगा। उस विश्वास को डगमगाने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने 25 वर्ष के शानदार यात्रा के दौरान केवल एक अस्पताल नहीं बल्कि मेडिकल संस्थान के रूप में भी प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है। यहां पर आज सैकड़ों छात्र न केवल यूजीपीजी और सुपर स्पेशलिटी की डिग्री लेने के लिए प्रवेश लेते हैं बल्कि आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य करते हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आगे भी मेडिकल संस्थान लगातार प्रदेश के विकास और नागरिकों को आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देता रहेगा, इसके प्रति मेरी मंगलकामनाएं हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य हिमांशु त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, डॉ. नीरज बोरा, भाजपा नेता नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogi
Previous Post

‘अराजकता’ का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी…, केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Next Post

नगर निकाय शहरो की आत्मा -सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
CM Dhami

नगर निकाय शहरो की आत्मा -सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

16/02/2026
open letter from Bollywood celebrities

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने लिखा ‘खुला पत्र’, रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़ने का लगाया आरोप

16/09/2020
PFI members

जातीय हिंसा से जुड़ रहे है PFI के तार, बदरुद्दीन को रिमाण्ड पर लेगी STF

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version